प्रसिद्ध बादशाह मेला 25 मार्च को

beawar samacharब्यावर, 8 मार्च। प्रसिद्ध ऐतिहासिक बादशाह मेला 2016 आगामी 25 मार्च को उत्साह व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। अग्रवाल समाज ब्यावर द्वारा प्रशासन के सहयोग से आयोजित बादशाह मेले में सभी जाति वर्ग के लोग हजारों की संख्या में शामिल होंगे।
मेला संयोजक राजेन्द्र एन.अग्रवाल ने बताया कि प्रसिद्ध बादशाह मेला शुक्रवार 25 मार्च को दोपहर 3.30 बजे से आयोजित होगा। श्री बादशाह मेला समिति के अध्यक्ष मुकेश अरड़का, मंत्राी नितेश गोयल, सह संयोजक ललित अग्रवाल, नरेन्द्र बजारी एवं संजय अग्रवाल मेले की तैयारी व व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में जुट गए हैं।
विद्युत बिल संग्रहण केन्द्र अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे
ब्यावर, 8 मार्च। विद्युत बिल राशि संग्रहण केन्द्र 31 मार्च 2016 तक अवकाश के दिनों (होली के अवकाश को छोड़कर) में भी खुले रहेंगे। विद्युत बिलों के संग्रहण का कार्य प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। उक्त जानकारी एवीवीएनएल के सहायक अभियंता (सीएसडी-प्रथम) महेन्द्र सिंह चैधरी ने दी। –00–
विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी
ब्यावर, 8 मार्च। एवीवीएनएल द्वारा 33 /11 केवी गोविन्दपुरा सब स्टेशन पर अर्थिंग कार्य किया जा रहा है जिसके चलते बुधवार 9 मार्च को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
एवीवीएनएल के सहायक अभियंता सीएसडी द्वितीय नीरज गुप्ता ने बताया कि गोविन्दपुरा सब स्टेशन से ज़ारी 11 केवी क्षमता वाले सेन्दड़ा रोड फीडर, हाउसिंग बोर्ड रोड फीडर, सिरोला रोड फीडर एवं पीएचईडी फीडर से संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। –00–

error: Content is protected !!