फाल्गुन महोत्सव 23 मार्च को

पहले आओ पहले पाओ के अनुरूप बैठने का स्थान मिलेगा जवाहर रंगमंच पर।
————–
HOLI ONE_15फाल्गुन समारोह समिति अजमेर की ओर से फाल्गुन महोत्सव 2016 का आयोजन 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे अजमेर के जवाहर रंगमंच पर होगा। चूंकि समारोह को लेकर शहर भर में आकर्षण और उत्सुकता है। इसलिए पहले आओ पहले पाओ के अनुरूप ही जवाहर रंगमंच पर बैठने की सुविधा मिलेगी। चूंकि महोत्सव में प्रवेश नि:शुल्क है इसलिए जो दर्शक समय से पहले आ जाएंगे उन्हें आसानी से बैठने की सुविधा मिल जाएगी। शहरवासियों के आकर्षण और उत्सुकता को देखते हुए आयोजकों ने यह निर्णय लिया है कि महोत्सव के कार्यक्रम ठीक 1.30 बजे शुरू कर दिए जाएंगे। 21 मार्च को जवाहर रंगमंच पर सौ से भी ज्यादा कलाकारों ने रिहर्सल किया। नेताओं, अधिकारियों, व्यापारियों, पक्षकारों आदि पर शानदार झलकियां तैयार की गई है तथा चर्चित और प्रसिद्ध व्यक्तियों को उनकी प्रवृति के अनुरूप उपाधि दी जाएगी। इसके साथ ही होली के टाईटल भी दिए जाएंगे। पूरे राजस्थान में इस अनोखे फाल्गुन महोत्सव में शहर का महामूर्ख और मूर्खराज का भी चयन होगा। सभी आगुन्तकों को इनामी कूपन दिया जाएगा। जिसके माध्यम से 10 इनाम दिए जाएंगे। प्रथम इनाम एटलस रेन्जर साईकिल है। आगुन्तकों को अल्पाहार भी करवाया जाएगा। महोत्सव में अजमेर नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण तथा अजमेर डेयरी का विशेष सहयोग है।
(एस.पी. मित्तल) (21-03-2016)
(spmittal.blogspot.in) M-09829071511

error: Content is protected !!