नरेगा योजना के 303 कार्यो पर 41 करोड़ 27 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी

साम्प्रोदा (श्रीनगर) में मॉडल तालाब निर्माण हेतु 28 लाख 56 हजार की स्वीकृति जारी

zila parishad thumbअजमेर 31 मई। श्रीनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत साम्प्रोदा में माधोलाव-ढाचोलाव तालाब पर घाट निर्माण, पषुओं के पानी पीने के लिए पाथ वे निर्माण सहित फुटपाथ एवं पोधारोपण कार्य कराने सहित मॉडल तालाब की सुविधाओं के लिए निर्माण कराने हेतु जिला कलक्टर गौरव गोयल ने 28 लाख 56 हजार की स्वीकृति जारी करते हुए कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर गौरव गोयल ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत जिले की चार पंचायत समितियों में 303 कार्यो पर 41 करोड़ 27 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी करते हुए सभी कार्यक्रम एवं विकास अधिकारीयों को कार्य शुरू कर श्रमिक नियोजित करने के निर्देश दिये है।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने बताया कि जिले की केकड़ी पंचायत समिति में 85 कार्यो पर श्रम मद पर 10 करोड़ 55 लाख, सामग्री मद में 3 करोड़ 21 लाख , भिनाय पंचायत समिति में 216 कार्यो पर श्रम मद पर 21 करोड़ 17 लाख, सामग्री मद में 5 करोड़ 94 लाख, जवाजा पंचायत समिति की ब्यावर खास ग्राम पंचायत के हरराजपुरा में पुरानी नाड़ी की खुदाई एवं फेसवाल कार्य निर्माण हेतु श्रम मद पर 5 लाख 52 हजार एवं सामग्री मद में 3 लाख 78 हजार, श्रीनगर पंचायत समिति में ग्राम पंचायत साम्प्रोदा में माधोलाव ढाचोलाव मॉडल तालाब निर्माण कार्य हेतु श्रम मद पर 17 लाख 15 हजार, सामग्री मद में 11 लाख 41 हजार की वित्तिय स्वीकृतियां जारी की गयी है। सभी 303 स्वीकृत कार्यो पर श्रम मद में 31 करोड़ 95 लाख एवं सामग्री मद में 9 करोड़ 31 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी की गयी है।
मसूदा विधायक पलाड़ा की अनुषंषा से 6 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी:- जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर गौरव गोयल ने विधायक कोष से 6 लाख की वित्तिय स्वीकृतियां जारी की गयी है।
जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने बताया कि मसूदा विधायक सुषीलकंवर पलाड़ा की अनुषंषा पर विधायक कोष से ग्राम पंचायत राममालियां में ग्राम रघुनाथपुरा में खुला तिबारा निर्माण हेतु दो कार्यो पर 6 लाख की वित्तिय स्वीकृति जारी की गयी है।

(विकास जादम)
जिला समन्वयक, आईईसी
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419

error: Content is protected !!