मसूदा क्षेत्रा में 28 अक्टूबर से निषेधाज्ञा

beawar-samacharब्यावर, 26 अक्टूबर। दीपावली, गौवर्धन पूजा, भैया दूज पर्व के मद्देनजर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपखण्ड क्षेत्रा मसूदा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रा विजयनगर में 28 अक्टूबर 2016 से 1 नवम्बर 2016 तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
उपजिला मजिस्ट्रेट श्री सुरेश चावला के अनुसार दीपावली पर्व के मद्देनजर मसूदा उपखण्ड क्षेत्रा में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश दिये गए हैं कि 28 अक्टूबर 2016 को सायं 5 बजे से 1 नवम्बर 2016 को रात्रि 12 बजे तक कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार का धारदार हथियार, तलवार,गुप्ती, भाला, बन्दूक का प्रयोग नहीं करेगा, ना अपने साथ रखेगा एवं ना ही सार्वजनिक स्थानों पर इनका प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त तिथियों में कोई भी व्यक्ति घातक विस्फोटक जैसे रॉकेट, चिड़िया, हवाईजहाज, सूतली बम आदि का प्रयोग अन्य व्यक्तियों व वाहनों पर फैंकने हेतु नहीं करेंगे एवं मकानों आदि पर पटाखे नहीं फैंकेंगे। उक्त आदेश उपखण्ड क्षेत्रा मसूदा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रा विजयनगर के लिए प्रभावी होगा। इस अवधि में बिना अनुमति के ध्वनि प्रसारण यंत्रों के प्रयोग पर निषेध रहेगा।
उक्त आदेश कानून व शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ज़ारी किया गया है, क्षेत्रा में तैनात पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर लागू नहीं होगा। इस आदेश की अवहेलना भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध रहेगा।–00–
सतर्कता जागरूकता सप्ताह 31 अक्टूबर से
ब्यावर, 26 अक्टूबर। प्रमुख शासन सचिव, गृह एवं मुख्य सतर्कता आयुक्त राजस्थान के निर्देशानुसार देश में आगामी 31 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2016 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2016 का आयोजन किया जाएगा, जिसकी थीम ’’भ्रष्टाचार को समाप्त करने में आमजन की सहभागिता एवं सत्यनिष्ठा रखा गया है।’’
सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह 2016 के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों से आमजन को अवगत कराते हुए इसे रोकने व नियन्त्राण करने के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसी क्रम में कार्यशालाओं, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, आलेख आदि प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम किये जाएंगे। साथ ही पैम्पलेट, बैनर, पोस्टर के द्वारा सतर्कता गतिविधियों का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।
प्रतिज्ञा का पठन
सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह 2016 का शुभारम्भ मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक निगमों एवं संस्थाओं के जनसेवकों द्वारा 31 अक्टूबर 2016 को प्रातः 11 बजे प्रतिज्ञा पठन के साथ होगा। प्रतिज्ञा का स्वरूप निम्नानुसार है –
’’हम, भारत के लोकसेवक, सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने कार्यकलापों के प्रत्येक क्षेत्रा में ईमानदारी और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहेंगे। हम यह भी प्रतिज्ञा करते हैं कि हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्रा से भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिए निर्बाध रूप से कार्य करेंंगे। हम अपने संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहते हुए कार्य करेंगे। हम अपने सामूहिक प्रयासों द्वारा अपने संगठनों को गौरवशाली बनाएंगे तथा अपने देशवासियों को सिद्धांतों पर आधारित सेवा प्रदान करेंगे। हम अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण ईमानदारी से करेंगे और भय अथवा पक्षपात के बिना कार्य करेंगे।’’ –00–
शहर में क्षेत्रावार फोगिंग कार्य जारी
ब्यावर, 26 अक्टूबर। नगरपरिषद ब्यावर व चिकित्सा विभाग द्वारा शहर में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि रोगों की रोकथाम व मच्छरों पर नियंत्राण के लिए पायरेथ्र्रिम दवा का मशीन द्वारा फोगिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत 26 सितम्बर 2016 से 8 नवम्बर 2016 तक निर्धारित कार्यक्रमानुसार क्षेत्रावार फोगिंग की जा रही है।
यहां होगी फोगिंग
नगर परिषद आयुक्त पदमसिंह चौधरी के अनुसार वर्षाजनित रोगों से बचाव के लिए 26 से 28 अक्टूबर तक मयूर कॉलोनी, मूलचन्द नगर, जाजोदिया नगर, शंखेश्वर कॉलोनी, लिंक रोड़ से अजगर बाबा के थान तक मैनरोड़, करणीनगर, विद्या भारती स्कूल मार्ग, जयमां संतोषी कॉलोनी, गोपाल नगर, हीरानगर, गायत्रा नगर प्रथम, गायत्रा नगर द्वितीय, जालिया रोड़ अजगर बाबा थान से बाईपास तक मुख्य मार्ग, महावीर कॉलोनी प्रथम, द्वितीय व तृतीय, गणेशपुरा रोड़ से बाईपास तक, बृजमोहन नगर, कटारिया कॉलोनी, गोकुल नगर, गजानन्द कॉलोनी, विद्यानगर, अक्षय नगर बालाजी मार्ग, गांधीनगर, कृष्णा कॉलोनी, टेऊराम कॉलोनी, सिद्धि विनायक नगर, सूर्यनगर कॉलोनी (इन सभी क्षेत्रों में आने वाले गली मौहल्ले) सम्पूर्ण सफाई क्षेत्रा संख्या 02 में फोगिंग की जाएगी।–00–

error: Content is protected !!