विवेकानन्द जयन्ती पर विवेक सप्ताह का आयोजन

विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की अजमेर शाखा 12 से 19 जनवरी तक विभिन्न विद्यालयों में करेगी आयोजन

swami-vivekananda-12012 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है। इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा अजमेर द्वारा नगर के विभिन्न विद्यालयों में 12 जनवरी से 19 जनवरी 2017 तक ‘‘विवेक सप्ताह’’ आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों से 12 जनवरी से 19 जनवरी के मध्य किसी एक दिन विवेकानन्द केन्द्र को देने का निवेदन किया गया है जिसमें चयनित विद्यालय में होने वाली प्रार्थना सभा के पश्चात् 30 मिनट का स्वामी जी के जीवन और संदेश पर आधारित एक वक्तव्य विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा एवं इसके पश्चात उस वक्तव्य पर आधारित एक प्रश्नोत्तरी होगी जिसमें 10 प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे जाएंगे। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थी को विवेकानंद केंद्र की ओर से एक पुस्तक उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
इसकी जानकारी देते हुए विवेक सप्ताह संयोजक अखिल शर्मा ने बताया कि विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी अपने 864 शाखाओं एवं सेवा प्रकल्पों के साथ अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत एक ‘आध्यात्मिक प्रेरित सेवा संगठन’ है। यह संगठन योग, स्वाध्याय एवं संस्कारों को लेकर अपनी एक विशिष्ट कार्य पद्धति द्वारा मनुष्य निर्माण से राष्ट्र पुनरुत्थान के कार्य में लगा हुआ है। विवेक सप्ताह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में श्रेष्ठ संस्कारों का निर्माण एवं उनके व्यक्तित्व से राष्ट्र के पुनरुत्थान का कार्य है।

(रविन्द्र जैन)
नगर प्रमुख
9414618062

error: Content is protected !!