आज दिनांक 7 फरवरी 2017 को भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक रखी गई, जिसमे पण्डित दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष पर होने वाले आगामी कार्यक्रमो व पण्डित दीनदयाल कार्यविस्तार योजना व समर्पण दिवस को लेकर चर्चा की गई बैठक की जानकारी देते हुए मीडिया संयोजक अनीश मोयल ने बताया कि आज की बैठक मे पण्डित दीन दयाल विस्तारक योजना के अजमेर संभाग प्रभारी श्री विजय आचार्य ने विस्तार योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समर्पण और त्याग की पार्टी रही है भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उधेश्य चुनाव लड़ना और जितना नहीं रहा है अपितु लोगो मे राष्ट्रिय भावना जाग्रत करना रहा है आज भाजपा कार्यकर्ताओं के कारण ही विश्व की सबसे बड़ी राजनेतिक पार्टी बनी है आज कार्यकर्ताओ को जो विस्तारक बनकर पार्टी के लिए कार्य करने का मौका मिल रहा है यह विस्तारक बनने वाले उस कार्यकर्त्ा के लिए अत्यधिक खुशी और गर्व की बात होगी पूर्व मंत्री श्री किशन सोनगरा ने कहा कि पार्टी के प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व ने पंडित दीन दयाल जी के नाम से जो विस्तारक योजना का नाम रखा है इससे प्रत्येक कार्यकर्ता प्रसन्न है
अब पार्टी का आकार तो बड़ा है आधार भी मजबूत हो इस उद्दयेश्य से विस्तारक योजना प्रारम्भ की गई है इसके माध्यम से हर वर्ग के लोगो की सहभागिता हो भाजपा व्यक्तिनिष्ठ नहीं तत्वनिष्ठ पार्टी है
भाजपा शहर जिलाअध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि पार्टी इस बार दीन दयाल जी के (11 फरवरी) बलिदान दिवस को प्रत्येक बूथ स्तर पर समर्पण दिवस और पखवाड़े के रूप मे मनाएगी इसके लिए सभी बूथ अध्यक्षो को समर्पण दिवस के विषय मे चर्चा कर ली गई है साथ ही सभी मंडल अध्यक्षो से विस्तारकों के लिए उनके मण्डल से नाम लिए गए साथ ही बैठक मे मंडलो की कार्यसमिति बैठक का समय और स्थान तय की गई बैठक का संचालन महामंत्री रमेश सोनी और महामंत्री जयकिशन पारवानी ने किया बैठक मे उपाध्यक्ष घीसुलाल गढ़वाल, तुलसी सोनी, यूथ बोर्ड मेंबर देवेन्द्र सिंह शेखावत, मीडिया संयोजक अनीश मोयल, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, बलराज कच्छावा,र ाजकुमार लालवानी, मुकेश खिंची, सोहन शर्मा, मीडिया सहसंयोजक रचित कच्छावा आदि उपस्थित रहे।
अनीश मोयल
जिला संयोजक
भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ
शहर जिला अजमेर