भाजपा द्वारा अजमेर बंद का कड़ा विरोध

bjp-logoअजमेर 17 फरवरी 2017। भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर व देहात जिले ने कांग्रेस द्वारा शनिवार को प्रस्तावित अजमेर बंद का कड़ा विरोध किया है।
भाजपा शहर व देहात के जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव तथा प्रो. बी.पी. सारस्वत ने जारी संयुक्त बयान में कहा है कि कांग्रेस गलत प्रचार कर भ्रम फैला रही है।
डिस्टीªब्यूशन फ्रैन्चाईजी (डी.एफ.) मॉडल वर्तमान में विद्युत वितरण से संबंधित कार्य विद्युत निगमों द्वारा अलग-अलग एजेन्सियों को संचालित करने के लिए दिये जाते है। डिस्टीªब्यूशन फ्रैन्चाईजी (डी.एफ.) मॉडल भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा स्वीकृत है जो कि निजीकरण नहीं है। बल्कि यह एकल कॉन्ट्रैक्टर की तरह क्षैत्र विशेष मे विद्युत वितरण से संबंधित सभी कार्य करता है जैसे उपभोक्ताओं को बिजली पहुॅंचाना, उनसे भुगतान प्राप्त करना, नये कनेक्शन प्रदान करना, समस्याओं का निस्तारण करना, लाईनों का रखरखाव इत्यादि।
स्वामित्व एवं दायित्व विद्युत वितरण निगमों के पास ही रहता है। डी.एफ. ऑपरेटर को विद्युत दर निर्धारण करने का कोई अधिकार नहीं होता है।
डी.एफ. ऑपरेटर सही प्रकार से कार्य करे, इसकी सुनिश्चितता हेतु उससे एक बड़ी धरोहर राशि विद्युत वितरण निगमों के द्वारा ली जाती है।
उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधायें प्राप्त होती हैं जैसे कि – सही समय पर सही बिल प्राप्त होना, बिजली सुचारू रूप से प्राप्त होना, समस्याओं की तुरंत सुनवाई एवं निस्तारण एवं अन्य।
उपभोक्ता की सुविधाओं एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु एक अलग प्रकोष्ठ की स्थापना की जाती है, जिसमें विद्युत वितरण निगम के अधिकारी भी सदस्य होते है।
विद्युत वितरण निगम के एक भी कर्मचारी/अधिकारी की सेवाओं अथवा सेवा शर्ते प्रभावित नहीं
होती है।
प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले कर्मचारियों/अधिकारियों की सेवानिवृति पर पेंशन एवं अन्य देय लाभ विद्युत वितरण निगम द्वारा ही दिये जायेंगे।
यादव व सारस्वत सहित भाजपा नेताओं सर्वश्री धर्मेन्द्र गहलोत, वन्दना नोगिया, शिवशंकर हेड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवलप्रकाश किशनानी, जिला महामंत्री रमेश सोनी, जयकिशन पारवानी, ओमप्रकाश भड़ाना, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मुकेश खींची, महिला मोर्चा की रश्मि शर्मा, युवा मोर्चा के विनित पारीक, श्रीकिशन सोनगरा, रासासिंह रावत, सोमरत्न आर्य, हरीश झामनानी, सतीश बंसल, सीताराम शर्मा, तुलसीदास सोनी, घीसू गढ़वाल, सम्पत सांखला, पूर्णाशंकर दशोरा व भाजपा पार्षदों ने कहा है कि वह कांग्रेस के इस जबरन बन्द कर विरोध करेगें।
भाजपा नेताओं ने अजमेर के सभी व्यापारिक संगठनों व सभी व्यापारियों से अपील की है कि वह कांग्रेस पार्टी के किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं आकर अपने प्रतिष्ठान खुले रखे।
बन्द के प्रयासो के दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी भी शहरभर में घूमकर जबरन बंद कराने का विरोध करेगें।
अजमेर शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों कचहरी रोड़ व्यापारी संघ नरेन्द्र सिंह छाबड़ा, स्टेशन रोड़ व्यापारी संगठन, नला बाजार व्यापारी संगठन के हीरालाल जींगर, नगरा व्यापारिक संघ, उतार घसेटी व्यापारिक संघ, पड़ाव व्यापारिक संघ के बलराम हरलानी, न्यू डिग्गी बाजार व्यापारिक के मोहन जूनी, नया बाजार व्यापारी संघ व सर्राफा संघ, पुलिस लाईन व्यापारी संगठन विरेन्द्र चौहान, देहली गेट व्यापारी संघ, धानमण्डी ऑटो एसोसियेशन के भंवरलाल साहू सहित शहर के व्यापारियों ने बंद का विरोध करते हुए अपने प्रतिष्ठान खुले रखने का निर्णय लिया है।

अरविन्द यादव
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष
मो. 9414252930

error: Content is protected !!