फाग महोत्सव में खेली फूलों से होली

श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति सोनी नगर महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव

IMG_20170304_175834अजमेर। शहर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति सोनी नगर महिला मंडल की ओर से आज फाय सागर रोड स्थित दोषी निवास पर फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। फाग महोत्सव के दौरान महिला मंडल के सदस्यों ने लगातार ढाई घंटे तक होली की मस्ती का आनंद लिया और स्वादिष्ट व्यंजनों के चटकारे लगाएं।
महिला मंडल की सदस्य रंजना दोषी व सीमा कासलीवाल ने बताया होली का डांडा लगने के बाद हर वर्ष महिला मंडल की ओर से फाग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार के फाग उत्सव का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के जप से किया गया। कार्यक्रम का समापन सोनी नगर जैन मंदिर जी में महा आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम का सभी महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया। रितु पाटनी व कनक पाटनी ने बताया फाग उत्सव के दौरान फाग गीत गाए गए। जिस पर महिलाओं ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। पाटनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वेलकम होली फूलों व गुलाल की मनमोहक होली, चम्मच रेस, होली पर हाउस, टोपी पहनो गेम सहित होलिका की तर्ज पर चौसर गेम जैसी प्रतियोगिता आयोजित की गई। फाग महोत्सव में विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ज्योत्सना मित्तल, सीमा कासलीवाल, रेणु मित्तल, वंदना, जयंत, चंदा दोषी, पिंकी बैज, अनीता बज, बीना सेठी, नीलम जैन, ममता दोषी, मीनाक्षी कासलीवाल आशा गदिया, प्रियंका गोदा, प्रेरणा, प्रतिभा सविता बड़जात्या सहित महिला मंडल की पदाधिकारी और सदस्य मौजूद है।

error: Content is protected !!