अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान का लहरेगा परचम
अजमेर, 06 मार्च। महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के हाथो नारी शक्ति पुरस्कार ग्रहण करेगी। इससे महिला सशक्तिकरण के लिए राजस्थान के द्वारा किए गए कार्यों को सम्मान मिलेगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रा में विशेष कार्य करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा राजस्थान को नारी शक्ति पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। इसे राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल द्वारा ग्रहण किया जाएगा। इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्रा एवं एक लाख रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। श्रीमती भदेल गुरूवार 9 मार्च को रात्रि भोज प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनके निवास पर करेंगी।
राजस्थान को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रा में सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किए जाने में विभाग के द्वारा किए गए नवाचारों का विशेष योगदान है। विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है। राज्य के लिंगानुपात में सुधार हुआ है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना राजस्थान के 14 जिलो में सफलता के साथ संचालित की जा रही है।