पारस्परिक सहयोग एवं समन्वय से आयोजन को सफल बनाएं

उपखण्ड अधिकारी श्री समारिया ने ली बादशाह मेला व्यवस्था संबंधी बैठक
Exif_JPEG_420ब्यावर, 6 मार्च। ब्यावर का प्रसिद्ध ऐतिहासिक बादशाह मेला इस बार 14मार्च को आयोजित होने जा रहा है। इस मेला में हजारों की तदाद में मेलार्थी एवं दर्शकगण भाग लेते हैं, जो राजस्थान में एक मिशाल है। मेला की भव्यता एवं लोकप्रियता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस विभाग समेत पूरा उपखण्ड प्रशासन एवं बादशाह मेला आयोजन समिति तथा अग्रवाल समाज कानून व व्यवस्था बनाये रखने के लिए सक्रिय हो गया है।
सोमवार को उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया ने रंगों के होलीपर्व के तीसरे दिन ऐतिहासिक बादशाह मेला ब्यावर आयोजन संबंधी विविध तैयारियों व पुख्ता इंतजामात हेतु यहां उपखण्ड कार्यालयी सभागार परिसर में तहसीलदार योगेश अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक सी.एस.सोढ़ा व सर्किल इन्सपेक्टर सिटी यशवन्तसिंह यादव तथा नगरपरिषद, विद्युत निगम, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, आबकारी, अग्निश्मन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ ही अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप गर्ग, बादशाह मेला आयोजन समिति संयोजक भरत कुमार मंगल व उनकी सहयोगियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आहूत कर गहन विचार-विमर्श किया ।
उपखण्ड अधिकारी श्री समारिया ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व वाले ब्यावर के बादशाह मेला आयोजन को सामूहिक सहयोग व समन्वय से उत्साह व हर्षाल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी ने बादशाह मेला समिति तथा संबंधित विभागों द्वारा मेला दौरान निर्वहन की जाने वाली गतिविधियों व सेवाओं संबंधी उत्तरदायित्व की जानकारी ली। बैठक दौरान तहसीलदार योगेश अग्रवाल व अग्रवाल समाज अध्यक्ष रामस्वरूप गर्ग, संयोजक भरत कुमार मंगल, रमेश बंसल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विगत वर्षा की तत्संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया। उपखण्ड अधिकारी श्री समारिया एवं पुलिस उपाधीक्षक श्री सोढ़ा ने मेला दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किये जाने पर विशेष बल दिया। उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि बादशाह मेला दौरान सुरक्षा, पेयजल, रोशनी व विद्युत, साफ-सफाई, अच्छी किस्म की लाल गुलाल के उपयोग, चिकित्सा, अग्निश्मन, उपखण्ड कार्यालय कोर्ट परिसर में मजबूत स्टेज व्यवस्था, मेला देखने हेतु बाहर से आने वाले यात्रियों हेतु उचित बस-संचालन व्यवस्था इत्यादि माकूल इंतजामों बाबत् संबंधित विभागीय अधिकारी पारस्परिक सहयोग व समन्वय के साथ अपने दायित्व को अंजाम देंगे।
बैठक अवसर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रामस्वरूप गर्ग, बादशाह मेला समिति संयोजक भरत कुमार मंगल एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि बादशह मेले का आयोजन ब्यावर की स्थापना के समय से किया जा रहा है जिसमें सभी धर्म, जाति व वर्ग के लोग उत्साह व उमंग से भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि बादशाह की सवारी अग्रवाल समाज द्वारा प्रशासन व आमजन के सहयोग से निकाली जाती है, जिसमें एक ट्रक पर बादशाह के रूप में अग्रवाल समाज का व्यक्ति होता है और ट्रक अथवा सवारी के आगे ब्राह्मण समाज का व्यक्ति बीरबल के प्रतीक रूप में नृत्य करता हुआ चलता है। बादशाह की सवारी के मार्ग में सिर्फ लाल गुलाल का ही प्रयोग किया जाता है।

बादशाह मेला समिति के अनुसार इस वर्ष बादशाह का मेला 14 मार्च को आयोजित होगा, जिसके तहत बादशाह की सवारी 14 मार्च को दोपहर 3.00 से नगर में स्थित भैंरूजी के खेजड़े से प्रारम्भ होगी तथा एकता सर्किल (पांचबत्ती), अजमेरी गेट, रामद्वारा मार्ग होते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंचेगी जहां उपखण्ड अधिकारी से लाल गुलाल के साथ होली खेली जाएगी, इसके बाद भगत चौराहा, नगरपरिषद होकर अग्रसैन भवन पर समापन होगा।
बैठक में तहसीलदार योगेश अग्रवाल, विद्युत निगम के डी.के.गुप्ता, डीएसपी श्री सोढ़ा, सीआई यशवन्त सिंह, जलदाय विभाग के अधिकारी मनोज कुमार धवल व लखन मीना, एकेएच के चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक श्रीवास्तव, आबकारी के विजय सिंह, अग्निश्मन अधिकारी गौरव तंवर, नगरपरिषद के दुर्गालाल जाग्रत, श्रीबादशाह मेलासमिति के अध्यक्ष रामस्वरूप गर्ग, मेलासंयोजक भरत कुमार अग्रवाल, कार्यकर्ता / पदाधिकारियों में रमेश बंसल, निर्मल बंसल, निलेश गर्ग, रोशनजी, निशांत सिंघल, धीरेन्द्र अग्रवाल, राजेन्द्र एन.अग्रवाल इत्यादि ने आयोजन को सफल बनाने के लिए चर्चा की। –00–
अबतक ब्यावर क्षेत्रा के 300 शिल्पियों का हुआ ऑनलाइन पंजीयन
शिल्पी ई-मित्रा के माध्यम से करवा सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन 31 मार्च तक
ब्यावर, 6 मार्च। अजमेर जिले के ब्यावर क्षेत्रा में पुराने व नये हस्तशिल्पियों,दस्तकारों, बुनकरों आदि का पंजीकरण इ्र्र-मित्रा के माध्यम से ’’ राजस्थान पोर्टल एसएसओ डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन ’’ पर ऑनलाइन किया जा रहा है। माह नवम्बर 2016 से अबतक जिला उद्योग उपकेन्द्र ब्यावर क्षेत्रा में लगभग 300 हस्तशिल्पियें, दस्तकारों, बुनकरों का पंजीयन पोर्टल पर किया जा चुका है।
जिलाउद्योग अधिकारी ब्यावर प्रवीन मेहरा ने बताया कि जिला उद्योग उप केन्द्र ब्यावर में शेष कार्यरत हस्तशिल्पि, दस्तकार, बुनकर अपना पंजीयन 31 मार्च 2017 तक आवश्यक रूप करवा सकेंगे। इस हेतु शिल्पी अपने भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज कलर फोटो, एपीएल/बीपीएल राशनकार्ड, बैंक पासबुक, पुराने आर्टिजन पहचान पत्रा तथा उत्पाद के साथ कार्यरत दस्तकार की फोटो आदि दस्तावेजों के साथ संबंधित क्षेत्रा के ई-मित्रा पर ऑनलाईन पंजीकरण करा सकते हैं। जिला उद्योग अधिकारी श्री मेहरा ने बताया कि शिल्पी उक्त दस्तावेजों के साथ जिला उद्योग उप केन्द्र ब्यावर कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं। –00–

error: Content is protected !!