5वां राष्ट्रीय महाराजा दाहरसेन सम्मान 16 जून को

आवेदन पत्र की प्राप्ति 30 मई, 2017 तक

dahersenअजमेर 20 अप्रेल – सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन विकास व समारोह समिति अजमेर के संयोजन में 1305वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में प्रति वर्ष की भांति इस बार भी 5वां राष्ट्रीय सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन सम्मान 16 जून 2017 को आयोजित कार्यक्रम में दिया जायेगा।
सम्मान हेतु समिति की ओर से निर्णय लिया गया है कि सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन के जीवन मूल्यों के संरक्षण, संवर्द्धन एवं प्रकाशन आदि के साथ सिन्धु सभ्यता पर किये गये शोध कार्य, साहित्यिक, लेखन कार्य, प्रकाशन एवं नाट्य विधा में किये गये उल्लेखनीय कार्य व सिन्ध से आये विस्थापितों के पुर्नवास, सभ्यता, संस्कृति के संरक्षण में किये गये श्रेष्ठ कार्य हेतु संस्था को सम्मानित किया जाये।
सम्मान में श्रीफल, प्रशस्ति पत्र के साथ 51 हजार रूपये की नकद राशि प्रदान की जायेगी। आवेदक संस्था को अपना नाम, पूरा पता व संस्था द्वारा किये गये सेवा व सामाजिक कार्यों का विवरण मय संलग्न प्रस्तुत करने होगें।
समिति द्वारा प्रथम सम्मान वर्ष 2013 में इण्डियन इंस्ट्यिूट ऑफ सिन्धोलॉजी, आदीपुर, गांधीधाम को एवं द्वितीय सम्मान वर्ष 2014 को शदाणी दरबार, रायपुर (छतीसगढ) के सन्त युधिष्ठरलाल जी को तृतीय सम्मान वर्ष 2015 में सीमा जन कल्याण समिति जोधपुर को चतुर्थ सम्मान वर्ष 2016 प्रेम प्रकाश मण्डल अमरापुर दरबार, जयपुर को समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर प्रदान किया गया था।
वर्ष 2017 में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन राष्ट्रीय सम्मान हेतु आवेदन पत्र की प्राप्ति 30 मई, 2017 तक निर्धारित प्रपत्र में समिति कार्यालय स्वामी कॉपलेक्स, अजमेर में प्राप्त होना आवश्यक है।
कार्यक्रम समन्व्यक,
मो. 94131 35031
098290 70059
094147 05705

error: Content is protected !!