वन्य जीव सप्ताह के तहत संग्रहालय में प्रदर्शनी

अजमेर। वन्य जीव सप्ताह के अवसर पर राजकीय संग्रहालय में पिंक वंडर्स प्रदर्शनी का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ। राजस्व मंडल के रजिस्ट्रार हेमन्त शेष ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 5 से 7 अक्टूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी का आयोजन मानव वन्य जीव प्रतिपालक डॉ. मनोज माथुर के सहयोग से आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में अजमेर की आनासागर और फॉयसागर झील में आने वाले गुलाबी फिलेमिंगो और वेटलेंड बर्डस के सुन्दर फोटो प्रदर्शित किये गये हैं। अजमेर के फोटोग्राफर दीपक शर्मा, ऋषिराज सिंह, संजय सेठी, दीक्षा जांगीड़, सृष्टि भार्गव, अंशिका महेश्वरी, वेद उपाध्याय आदि फोटोग्राफर्स के वन्य जीव सम्बन्धी फोटो प्रदर्शित किये गये हंै। यह जानकारी संग्रहालय अधीक्षक आजम हुसैन ने दी।
error: Content is protected !!