अजमेर । निकटवर्ती ग्राम दौराई में सोमवार को शिया मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन-चैन और भाईचारे का पैगाम देने वाले त्योहार ईदुल फितर को बड़े हर्षोल्लास से मनाया। आॅल इण्डिया शिया फाउंडेशन अजमेर के जिलाध्यक्ष सैय्यद आसिफ अली ने बताया कि ईदुल फितर की नमाज मे समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । अली ने बताया की ग्राम मे स्थित ईदगाह पर सुबहा 8.30 बजे मौलाना सैय्यद जिशान हैदर जैदी ने नमाजियो को ईद की विशेष नमाज अदा करा कर मुल्क मे अमन चैन की दुआ मांगी। समुदाय के लोग रंग बिरंगे नए कपड़े पहनकर खुशी से एक दुसरे से गले मिलकर मुबारक बाद देते नजर आए । इसी प्रकार सुबहा 9 बजे दरगाह परिसर मे मौलाना सैय्यद काजिम अली जैदी ने नमाजियों को विशेष नमाज अदा कराई। इस दौरान समुदाय के धर्मगुरुओ सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे