विवेकानन्द केन्द्र का गुरूपूर्णिमा उत्सव 9 को

swami-vivekananda thumbआध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी द्वारा आगामी 9 जुलाई को अजमेर नगर में दो स्थानों पर गुरूपूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा।
नगर प्रमुख रविन्द्र जैन ने बताया कि होटल आराम, वैशाली नगर में आयोजन सांय 5.30 बजे किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता प्रो0 बद्रीप्रसाद पंचोली होंगे तथा नगर संचालक दिनेश अग्रवाल मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि साहित्य अकादमी की सरस्वती समिति के सदस्य उमेश कुमार चौरसिया होंगे तथा अध्यक्षता डॉ. श्याम भूतड़ा करेंगे।
दूसरा कार्यक्रम चन्द्रवरदाई नगर ‘ए’ ब्लॉक स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री रहेंगी तथा मुख्य वक्ता विद्या भारतीय के प्रांत अध्यक्ष रामप्रकाश बंसल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेकानन्द केन्द्र के प्रान्त सहसंचालक शिवराज शर्मा करेंगे।
कार्यक्रम में भजन संध्या, गुरूतत्व चिंतन एवं परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है।

(रविन्द्र जैन)
नगर प्रमुख
9414618062

error: Content is protected !!