पंचायत समिति जवाजा की ग्राम पंचायत सेदरिया में 606 ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक
पट्टा वितरण अभियान बना ग्रामीणों के लिए वरदान

जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकया गोहाएन ने बताया की पंचायत समिति जवाजा की ग्राम पंचायत ब्यावर खास में ब्यावर शहर के पेराफेंरी क्षेत्र में होने से ग्राम पंचायत कार्यालय द्वारा कोई पट्टा पूर्व में जारी नही किया था। परन्तु मंगलवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित पट्टा शिविर में ग्रामीणों को घर बेठे पट्टा जारी किया गया। ग्राम में 70 वर्षिय ग्रामीण भॅवरलाल जाट ने पट्टा लेते ही खुशी के आसु झलक पड़े और इस अवसर मुख्मंत्री राजे के इस अभियान एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयासों का आभार व्यक्त करने नही रोक पाया। ग्रामीण भवरलाल जाट, शुशीलादेवी, कमलेश, मुमताज, प्रेमराज सभी ने पट्टे प्राप्त कर बताया कि ये पहला अवसर है जब ग्रामीणों को अपनी जमीनों के मालिकाना हक के लिए राज्य सरकार द्वारा आयोजित विशेष शिविर के तहत पट्टे देने से ग्रामीणों को राहत मिल गयी है। पट्टा वितरण होने के बाद ग्रामीणों के चहरे पर खुशी के भाव साफ झलकते नजर आये। पट्टा वितरण शिविर में जवाजा प्रधान गायत्री देवी रावत , विकास अधिकारी शिवदान मीणा, ब्यावर उपखण्ड अधिकारी पीयूष सामरिया, सरपंच विजेन्द्रसिंह सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित थे।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक, आईईसी
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419