मीडिया फोरम की बैठक

*पत्रकारों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा*
*रशिका महर्षि महासचिव ओर अनिल पाराशर कोषाध्यक्ष नियुक्त*

zxzzxzxफ़ॉयसागर रोड स्थित होटल मयूरा में नव गठित पत्रकारों की संस्था मीडिया फोरम की एक अहम् बैठक रविवार को अध्यक्ष गिरधर तेजवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाचार पत्रों को जीएसटी के दायरे में लिए जाने की जानकारी दी गई। साथ ही इससे उत्पन्न होने वाली जटिलता पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। फ़ोरम के वरिष्ठ सदस्य विजय पाराशर ने जीएसटी के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर रोष जताया। सदस्य एन के जैन ने एडीए में पत्रकारों को आ रही समस्या से रूबरू कराया। इस सन्दर्भ में फ़ोरम का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा से मिलकर समस्या से अवगत कराएगा।
बैठक में संस्था के शीघ्र ही रजिस्ट्रशन की कार्रवाही का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व विधान बनाने के लिए गठित समिति के सदस्य गजेंद्र बोहरा ने विधान की रुपरेखा रखी, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए सर्व सम्मति से अंतिम रूप दिया गया। वरिष्ठ पत्रकार सरवर सिद्दीकी ने संस्था में सदस्य संख्या बढ़ाने के साथ साथ पत्रकार हित में ठोस कदम उठाए जाने पर जोर दिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था की सदस्यता के लिए आगामी 5 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए पत्रकार गजेंद्र बोहरा के बंगाली गली, कचहरी रोड स्थित कार्यालय में आवेदन पत्र भरकर शुल्क के साथ निर्धारित तिथि तक जमा करवा सकते है।
अध्यक्ष श्री तेजवानी ने कार्यकारिणी का आंशिक विस्तार करते हुए रशिका महर्षि को महासचिव और अनिल पाराशर (पुष्कर) को कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया।
बैठक में पत्रकार सर्वश्री समंदर सिंह राठौड़, अखिलेश जैन, जुल्फिकार चिश्ती दिलीप महर्षि, विनोद वर्मा, अमित भट्ट सहित कई साप्ताहिक- पाक्षिक समाचार पत्रों के संपादक, न्यूज पोर्टल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे। अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जुल्फिकार चिस्ती ने सभी का आभार प्रकट किया।

error: Content is protected !!