किलबिल में चहके बच्चे

मीनू स्कूल में हुआ दिव्यांग व सामान्य बच्चों का 12 वॉ सम्मिलित बाल मेला
IMG_4121राजस्थान महिला कल्याण मण्डल संस्था द्वारा संचालित मीनू मनोविकास मन्दिर सम्मिलित स्कूल चाचियावास के द्वारा 12 वें सम्मिलित बाल मेले ”किलबिल“ का आयोजन किया गया। संस्था निदेषक राकेष कुमार कौषिक के अनुसार बाल मेले में मीनू स्कूल, संजय स्कूल ब्यावर, उम्मीद स्कूल पुष्कर, दिषा ई.आई.सी. सी.बी.आर. कार्यक्रम, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, राजकीय इन्जिनियरिंग कॉलेज, मेयो कॉलेज अजमेर, टर्निंग प्वाईन्ट स्कूल, संस्कृति द स्कूल, मेयो गर्ल्स, बचपन स्कूल किषनगढ़, कन्नू मेमोरियल षिक्षण संस्थान भदूण, राजकीय नर्सिंग कॉलेज, सेन्ट जोजफ स्कूल, ऑल सेन्ट स्कूल आदि से स्कूलों के लगभग 1500 विषेष व सामान्य बच्चों ने भाग लिया।
सन्त श्री पाठक महाराज ने किया उद्घाटन
”किलबिल“ सम्मिलित बाल मेले का उद्घाटन चित्रकूट धाम के प्रमुख उपासक सन्त श्री पाठक महाराज के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया। मुन्षिफ अलीखान भाजपा प्रदेष महामन्त्री, सोमरत्न आर्य पूर्व सभापति एवं समाजसेवी, भारत भूषण प्रान्तीय अधिकारी, राधेष्याम अग्रवाल अध्यक्ष भारत विकास परिषद, लायन्स क्लब अजमेर से एस.एन. माथुर, एस.डी. मित्तल आदि ने विषिष्ठ अतिथि के रूप में षिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संस्था की मुख्य कार्यकारी क्षमा आर. कौषिक ने सभी का स्वागत कर ”किलबिल“ बाल मेले के आयोजन व उद्देष्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया की इस तरह के आयोजनों से मनोरंजन के साथ-साथ विषेष बच्चों को सामान्य बच्चों के बराबर मंच प्रदान करके विकलांगता के भेद को मिटाते हुए सम्मिलित षिक्षा के माध्यम से उनकी छुपी हुई प्रतिभाओं को बाहर लाया जा सकता है।
सन्त श्री पाठक महाराज व अन्य विषिष्ट अतिथियों ने मेले में लगाई गई संस्थागत प्रदर्षनी व प्रतियोगिता स्टालों का अवलोकन कर विषेष बच्चों के लिए आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। सन्त पाठक श्री महाराज ने पर कहा की किलबिल एवं सम्मिलित षिक्षा के कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक सामान्य व्यक्ति को विषेष आवष्यकता बाले बच्चे के क्रिया कलापों को स्वयं महसूस करने से ही इनके प्रति अधिक संवेदनषील बनाया जा सकता है।
प्रतियोगिताओं में रोचकता से लिया भाग
मेले के दौरान बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों व मनोरंजक प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया बच्चों के लिये मुख्य आकर्षण का केन्द्र क्रिकेट, एक मिनट गतिविधि रही जिसमें एक टांग से चलकर अधिक वस्तुएं उठाना, रिंग फेकना, गुलेल से गुब्बारे फोड़ना, एक घड़ी में सिक्के जमाना, लक्की नम्बर बताना, व चित्र बनाकर संवाद करना, ऑख बांध कर जोकर के चित्र पर नाक लगाना, मेमोरी गेम, जादुई गेम आदि गतिविधियों में रोचकता से भाग लिया एवं पुरस्कार जीते।
फूड जोन में लिए चटखारे
”किलबिल“ के फूड जोन में बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी गोल गप्पे, छोले-भटूरे, कोफ्ते भेल पूरी, चाट, कचौरी – समौसे, दही पपड़ी पेस्ट्री, पेटीज, जलेबी आदि व्यंजनो का लुफ्त उठाया।
झूले-चकरी में झूमे
मेले के दौरान बच्चों ने स्कूल प्रांगण में लगे झूले व चकरी का जमकर आनन्द लिया। फिसल पट्टी, लालू पीलू पर झूमना व बाउन्सी पर उछल कूद करना आदि बच्चों को खूब भाया।
संस्थागत प्रदर्षनी से ली जानकारी
मेला स्थल पर लगाई गई प्रदर्षनी में बच्चों के साथ अभिभावकों व सभी अतिथियों ने सम्मिलित षिक्षा, शीघ्र हस्तक्षेण, चुनौतिपूर्ण-चुनौतियॉ, सागर कॉलेज विषेष षिक्षा बी.एड एवं डिप्लोमा प्रषिक्षण, चाइल्ड लाइन व बाल अधिकार, आजीविका संवर्धन, स्वास्थ्य जागरूकता, आदि कार्यो के बारे में फोटो, पोस्टर व बेनर आदि के माध्यम से संस्था के विभिन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
नृत्य व गीतों से बिखेरी सांस्कृतिक छठा
बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से पाण्डाल को सांस्कृतिक माहौल में बदल दिया। विषेष बच्चों की राजस्थानी, देषभक्ती गानों के साथ साथ फिल्मी गानों पर नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी को आष्चर्यचकित कर दिया।
इनामी ड्रॉ के प्रति रही विषेष उत्सुकता
किलबिल के समापन समारोह में विषिष्ठ अतिथियों के द्वारा इनामी ड्रा निकाला गया तो यह सभी बच्चों व अन्य लोगों के लिए विषेष आकर्षण का केन्द्र रहा। कुल 303 लोगों को ड्रॉ में लेपटॉप, एल.ई.डी. टीवी. मोबाइल व अन्य सांत्वना पुरस्कार मिला।
किलबिल के समापन समारोह में विषिष्ठ अतिथि के रूप में मयूर स्कूल के प्रिंसीपल अधिराज सिंह, सोफिया कॉलेज प्राचार्य सिस्टर पर्ल, समाजसेवी एवं नारीषाला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, डॉ0 पंकज तोषनीवाल, स्टेट बैंक के क्षैत्रीय प्रबंधक रवि मोहन सक्सेना, एजीएम श्री चावला एवं अजित अग्रवाल निदेषक मित्तल चेम्बर डॉ0 महेन्द्र कोठारी, सतपाल सिंह सोनी अध्यक्ष एकम आसरा चेरीटेबल ट्रस्ट ब्यावर, कैलाष कुमावत, कैलाष चन्द गोयल, एस.सी. माहेष्वरी, एस.एन. गगरानी, कुमावत समाज महिला समिति किषनगढ़ एवं क्षत्रिय कुमावत समाज परिक्षैत्र किषनगढ़, आदि ने षिरकत कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। संस्था की मुख्यकार्यकारी श्रीमती क्षमा आर. कौषिक ने मेले में आये सभी स्कूलों के बच्चों, अध्यापकों के साथ अभिभावकों व मेले में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
किलबिल के आयोजन में नेमीचन्द वैष्णव, भगवान सहाय शर्मा, तरूण शर्मा, अनुराग सक्सेना, नानूलाल प्रजापति, पद्मा चौहान, जूही माथुर, सत्तार मोहम्मद, रणसिंह चीता, लक्ष्मण सिंह, ईष्वर शर्मा, देवकरण कुमावत, रामेष्वर प्रजापति, दीपक जोरम, करूणा शर्मा, मंजू शर्मा, भंवर सिंह गौड़ एवं इन्जिनियरिंग कॉलेज एवं सागर कॉलेज के छात्रों आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन नानूलाल प्रजापति ने किया।
भारत विकास परिषद के द्वारा किया गया सम्मानित
भारत विकास परिषद के द्वारा गुरू वन्दन, छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम के तहत मीनू स्कूल के छात्र मीनाक्षी, फाल्गुन चौहान, शाहरूख करण व राजवीर को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यापकों में से ईष्वर शर्मा, मन्जू शर्मा, रामेष्वर प्रजामति, रामनिवास प्रजापति एवं भवंर सिंह गौड़, सहयोगी स्टाफ में भवंरलाल एवं शंकर एवं समाज सेवा के क्षैत्र में बेहतर कार्य के लिए संस्था सचिव व मुख्य कार्यकारी श्रीमती क्षमा कौषिक व निदेषक राकेष कौषिक को श्रीफल, शॉल व प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राकेष कुमार कौषिक निदेषक मो.न. 9829140992

error: Content is protected !!