प्रदेश के वरिष्ठ नाटककार और राजस्थान साहित्य अकादमी सदस्य उमेश कुमार चौरसिया को उनके रंगकर्म, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में व्यापक योगदान से समाज को गौरवान्वित करने के लिए अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा द्वारा रविवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री रमेश चौरसिया, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर के चौरसिया, मुख्य संयोजक वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश चौरसिया और देशभर से आए समाज के विशिष्टजन ने शॉल ओढा़कर तथा श्रीफल व अभिनन्दन पत्र भेंट कर परम्परागत तरीके से सम्मानित किया। इस अवसर पर इनकी सहधर्मिणी अनीता चौरसिया का भी अभिनन्दन अतिथियों ने किया। कार्यक्रम का संयोजन अभिषेक चौरसिया ने किया।
अभिषेक चौरसिया
संयोजक
चौरसिया दिवस प्रतिभा सम्मान समारोह
07566600016