सिंधुपति महाराजा दाहरसेन बास्केटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह
अजमेर 22 अगस्त। मंडल कार्यालय स्थित एडीएसए ग्राउण्ड पर आयोजित तीन दिवसीय सिंधुपति महाराजा दाहरसेन बास्केटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक पुनीत चावला ने कहा कि खेल जीवन में अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना सीखाते है। प्रतियोगिता में छात्र-छात्रा वर्ग की 4-4 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले लीग आधार पर खेले जाएंगे।
समारोह के अध्यक्ष सेंट एंसलम्स स्कूल के प्राचार्य फादर सुसई माणिक्कम ने कहा कि खेलों में केवल मात्र जीत ही मायना नहीं रखती, खेलों में हार से भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान वो जगह है जहां प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ अनुशासन और खेल भावना सीखने के अवसर मिलते है। उन्होंने खिलाडिय़ों का आह्वान किया कि अपने दैनिक जीवन में खेलों को अधिक से अधिक समय दे।
इससे पूर्व आयोजन समिति के कंवल प्रकाश किशनानी, मोहन तुलसियानी विनीत लोहिया, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जसवंत सिंह गौड एवं सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में दोनों अतिथियों ने बास्केट बना कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
मेयो,मयूर एवं सोफिया स्कूल की आसान जीत
आयोजन सचिव जसवंत सिंह गौड के अनुसार प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में मयूर स्कूल ने संस्कृति द स्कूल को 33-8 अंकों से हरा दिया। विजेता टीम की ओर से प्रवीण ने 11, आदित्य एवं भुवनेश्वर ने 8-8 अंक बनाए। संस्कृति की ओर से हिमांशु ने 8 अंक बनाए। छात्रा वर्ग के लीग मुकाबले में सोफिया स्कूल ने मयूर स्कूल को 22-3 अंकों से हराया। विजेता टीम की ओर से राशि जैन ने 16 तथा टीना रावत ने 6 अंक बनाए। छात्र वर्ग में खेले गए एक अन्य मुकाबले में मेयो कॉलेज ने सेंट एंसलम्स स्कूल को 43-24 अंकों से हराया। विजेता टीम मध्यांतर के समय 15-13 से आगे थी। खेल के उत्तरार्द्ध में मेयो कॉलेज के खिलाडिय़ों ने अपने आक्रमण की नीति में फेरबदल करते हुए एंसलम्स को रक्षण पर उतरने पर मजबूर कर दिया जिसका फायदा उठाकर जीत के अंतर को बढ़ाया। विजेता टीम की ओर से अर्जुन ने 15 एवं हर्षिम ने 9 अंक बनाए। सेंट एंसलम्स की ओर से शुभराज ने 9 एवं सार्थक यादव ने 8 अंक बनाए
विजयी रहे प्रतिभागियों को 25 अगस्त को प्रातः 9 सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर आयेाजित होने वाले मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
विनीत लोहिया
समन्वयक,
9549860966