अलका शर्मा ने बनाई गोबर-मिट्टी की गणेश प्रतिमा

IMG-20170827-WA0010अजमेर। गणेशोत्सव के उपलक्ष में आनासागर चौपाटी की जेटी पर स्थापित गणेशजी की प्रतिमा को अजमेर की प्रसिद्ध व वरिष्ठ कलाकार अलका शर्मा ने बनाया है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए उन्होंने यह प्रतिमा गोबर व मिट्टी से बनाई है। प्रतिमा की ऊंचाई साढ़े तीन फीट की है। इस मूर्ति को राजस्थानी लोक कला मांडनो ने सजाया है। गणेशोत्सव के दौरान यहां आने वाले दर्शक व श्रद्धालुओं के लिए यह आकर्षण का केन्द्र है। अलका शर्मा अजमेर के लोक कला संस्थान से जुड़ी हुई हैं। संस्थान की ओर से आयोजित अनेक कार्यक्रमों में उनकी कृतियां व मांडने सराहना पा चुके हैं।

error: Content is protected !!