स्वच्छता में नवाचार कर देष में नाम कमाने वाले मुण्डोती ग्राम में आयोजित हुआ उन्नत भारत अभियान कार्यक्रम।
अजमेर 15 सितम्बर। स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत शुक्रवार को किषनगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नलू के ग्राम मुण्डोती में उन्नत भारत अभियान के तहत जिला प्रषासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रमुख वंदना नोगिया की अध्यक्षता में किया गया। स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम की सफाई व्यवस्था को सुचारू देष में विषेष स्थान प्राप्त करने वाले मुण्डोती के 21 ग्रामीणों का जिला प्रषासन सम्मान किया।
जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में मुण्डोती के ग्रामीणों ने सकारात्मक पहल करते हुए देष के नक्से पर अमिट छाप छोड़ दी। पंचायतीराज विभाग की प्रत्येक योजनाओं में अग्रणी रहने वाले अजमेर जिले के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी वर्ग सभी बधाई के पात्र है। गौरतलब है के गुरूवार को ही मानव संसाधन मंत्रालय विकास मंत्रालय उन्नत भारत अभियान के तहत अजमेर जिले को सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम को किषनगढ़ विधायक भागीरथ चौधरी, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण गर्ग ने भी संबोधित किया। उन्नत भारत मिषन योजनान्तर्गत अच्छा कार्य करने वाले मुण्डोती के 21 कार्यकर्ताओं को जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने अभिनंदन किया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख वंदना नोगिया, सीईओं अरूण गर्ग,किषनगढ़ उपखण्ड अधिकारी अषोक कुमार, विकास अधिकारी त्रिलोकाराम दैया, पंचायत समिति सदस्य विश्राम चौधरी, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक विजेन्द्रसिंह राठौड सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इससे पूर्व सभी आगन्तुक अतिथियों का ग्राम पंचायत नलू सरपंच सुखवीर गूर्जर ने स्वागत किया।
(विकास जादम)
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419