विवेकानन्द केन्द्र विद्यालयों में शिक्षक नियुक्ति का अवसर

swami-vivekananda-120विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी द्वारा अरूणाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से संचालित विवेकानन्द केन्द्र विद्यालयों में देश भर से अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, संस्कृत, लाईब्रेरी साइंस तथा फिजीकल एज्यूकेशन के बी.एड. योग्यता धारी पात्र अभ्यर्थियों से शिक्षक साक्षात्कार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख डॉ0 स्वतन्त्र शर्मा ने बताया कि देश के सुदूर पूर्व अरूणाचल प्रदेश में शिक्षा के प्रचार प्रसार हेतु विवेकानन्द केन्द्र विद्यालय अरूणाचल प्रदेश ट्रस्ट के रूप में कार्यरत विवेकानन्द केन्द्र का एक प्रकल्प है जिसके तहत केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मान्यता प्राप्त 34 विवेकानन्द केन्द्र विद्यालयों में 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं में हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन कार्य हेतु योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। डॉ. शर्मा ने बताया कि पात्र उम्मीदवार विवेकानन्द केन्द्र की वैबसाईट www.vivekanandakendra.org पर अथवा विवेकानन्द केन्द्र की भजनगंज स्थित स्थानीय शाखा पर संपर्क कर सकते हैं। विवेकानन्द केन्द्र की स्थानीय शाखा का संपर्क नंबर 2626001 है।
भवन्निष्ठ,

(डॉ0 स्वतन्त्र शर्मा)
विभाग प्रमुख
9414259410

error: Content is protected !!