जसपाल भट्टी के निधन पर सांस्कृतिक व साहित्यिक जगत में शोक

अजमेर। मशहूर व्यंग्यकार जसपाल भट्टी के आकस्मिक निधन पर नगर के सांस्कृतिक व साहित्यिक जगत में शोक व्याप्त हो गया। सृजन को समर्पित संस्था ‘आनन्दम्’ के सदस्यों ने अपने शोक संदेश में कहां कि हास्य व्यग्य के माध्यम से शास्वत आनन्द अभिव्यक्त करने वाली आवाज गुम हो गई। संस्था के श्री कंवल प्रकाश, नवीन सोगानी, रमेश ब्रह्मवर, सीताराम गोयल, प्रीति तोषनीवाल, अनिल जैन, रासबिहारी गौड, हेमन्त शारदा ने दो मिनट का मोन रख मृत आत्मा की शान्ति की कामना की।
सामाजिक व साहित्यिक सरोकारी की संस्था ‘शब्द’ के सदस्य सर्वश्री बक्शीश सिंह, रासबिहारी गौड, पदम्श्री सी.पी. देवल, सुरेन्द्र चतुर्वेदी ने भी भट्टी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
आधुनिक नाट्य कलाकेन्द्र के लाखन सिंह, नाट्य वृद के उमेश चौरसिया, सुर सिंगार संस्था के नवीन सोगानी विविध सभी संस्था ने अपनी-अपनी ओर से शोक व्यक्त किया।
नवीन सोगानी
(संयोजक)
मो. 9829073528
error: Content is protected !!