रोक के बावजूद भी भारी संख्या में घोड़ों का आना जारी

पुष्कर 26 अक्टूम्बर। अंतरष्ट्रीय पशु मेले में सालभर सुने रहने वाले धोरे फिर आबाद होने शुरू हो गए है। देशी सहित विदेशी मेहमान भी संख्या में इजाफा हुआ है ।पुष्कर पहुंचने के बाद विदेशी पर्यटकों को धोरो में कैमल सफारी का आनदं लेते देखा जा सकता है। परंतु इस बार अंतर्राष्ट्रीय पशु मेला पशु पालकों व पशु प्रेमियों को निराश कर दिया था । क्योंकि इस बार अंतर्राष्ट्रीय मेले में पशुपालन विभाग द्वारा घोड़ों पर प्रतिबंध लगा दी थी । ज्ञात है कि अजमेर जिले के पाटन गांव में एक घोड़े की अज्ञात बीमारी के कारण मृत्यु हो गई जिसे पशुपालन विभाग ने गलेनडर्स होना बताया है। अंतर्राष्ट्रीय पशु मेले में पंजाब हरियाणा महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से भारी संख्या में घोड़े भी आते हैं जी बीमारी अन्य जानवरों के मनुष्य में ना फैले इस कारण अंतरराष्ट्रीय मेले में घोड़ों की आवाजाही पर पशुपालन विभाग प्रतिबंध लगा दिया गया है।जिसे लेकर अश्वपालक काफी नाराज दिख रहे हैं। घोड़ों पर प्रतिबंध को लेकर पशुपालक विरोध पर उतर आए थे , बुधवार को भी दो पशुपालक पानी की टंकी पर चढ़ गए और इसका पुरजोर विरोध किया गया। घंटो तक चले इस विरोध के बाद मेला मजिस्ट्रेट विष्णु कुमार गोयल ने लिखित में आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। लेकिन अभी भी प्रशासन ने मेले में घोड़ों की आवाजाही को पाबंद कर रखा है। प्रतिबंध के बावजूद भी गुरुवार को भारी संख्या में घोड़ों का मेले में आना जारी है। मेला मैदान स्टेडियम में घोड़ों को दौड़ते हुए व रेतीले धोरो में उनकी हिनहिनाहट की आवाज सुनाई देने लगी है। तो वही पशुपालन विभाग ने मेले में आने वाले पशुओं की सारणी में अश्ववंश को शून्य दिखाया है। जबकि रेतीले धोरो में सेकड़ो की संख्या में अश्ववंश को देख जा सकता है।pushkar news
सरोवर के 52 घाटो को रोशन करेंगे स्कूली बच्चे

पुष्कर सरोवर के 52 घाट दीयों से होंगे रोशन
28 अक्टूबर को पुष्कर सरोवर के सभी 52 घाटों को दीयों से रोशन किया जाएगा। इसके लिए आज पालिका में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में निर्णय किया गया कि 28 अक्टूबर को शाम 6 बजे सरकारी व गैर सरकारी स्कूली बच्चों के द्वारा घाटो पर रंगोली बनाकर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
———-–—-–—-–—–
पुष्कर पालिका ने छेड़ा युध्द स्तर पर सफाई अभियान ।पालिका के जमादार लक्ष्मण गुर्जर ने बताया की पुष्कर पालिका के ईओ विकास कुमावत के आदेशानुसार परिक्रमा मार्ग पर बड़ी पुलिया से तरनी घाट तक युद्ध स्तर पर सफाई अभियान छेड़ दिया है । गत तीन दिन से यह अभियान शुरू किया गया था जो पुष्कर मेले के बाद तक चलता रहेगा ।पुष्कर पालिका ईओ विकास कुमावत ने बताया1 की जिले की अन्य पालिकाओं से भी सफाई कर्मियों की टीमें मंगवाई गयी है । पालिका साफ सफाई पर बहुत ही ध्यान दे रही है । जिससे लोगो मे किसी प्रकार की बीमारी नही फैले और पुष्कर स्वछ बना रहे । —————-– रिपोर्ट दिनेश पाराशर, रामनिवास माली ,निरंजन गहलोत——––——-–——–—–
[*पुष्कर मेले के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त*

अजमेर 26 अक्टूबर। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2017 के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।

जिला मजिस्ट्रेट श्री गौरव गोयल ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। जिला रसद अधिकारी श्री संजय कुमार माथुर को 28 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह स्थल मेला मैदान के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। कृषि विभाग के उप निदेशक श्री वी.के.शर्मा तथा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्री तेजपाल उपाध्याय को मेला कैम्प एवं पुष्कर सरोवर के घाटो पर प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तैनात किया गया है। *तहसीलदार श्री प्रदीप चौमाल मेला मैदान में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक नियुक्त रहेंगे।*

उन्होंने बताया कि मेला अवधि में एकादशी, कार्तिक पूर्णिमा एवं मेला समापन समारोह के अवसर पर उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्री सुरेश चावला को गउ घाट (मर्दाना), चीर घाट, रेगरान घाट, गांधी घाट, जगन्नाथ घाट, श्रीमती सुमन देवी को गउ घाट (जनाना), डॉ. सूरज सिंह नेगी को ब्रह्मा मन्दिर, श्री राजेन्द्र सिंह शेखावत को ब्रह्म घाट, सावित्री घाट, परसराम घाट, तरनी घाट, कल्याण घाट, राज बोहरा घाट, इन्द्रेशवर घाट, श्री अशोक कुमार चौधरी को बद्री घाट, अस्थल घाट, नगर पालिका घाट, गणगौर घाट, राम घाट, मुक्ति घाट, नगर घाट, श्री पीयुष को वराह घाट, बंशी घाट, मुरली घाट एवं रामावतार कुमावत को ग्वालियर घाट, इन्द्र घाट, चन्द्र घाट, महादेव घाट, छतरी घाट पर लगाया गया है। इसी प्रकार तहसीलदार श्री सुभाष चंद हेमानी को यज्ञ घाट, भरतपुर घाट, छींक माता घाट, अमरनाथ घाट, हाड़ा घाट, दाधिच घाट, नायब तहसीलदार श्री शैलेन्द्र सिंह चौधरी को गुर्जर घाट, कोटा घाट, चौड़ी पैड़ी घाट, सीकर घाट, वल्लभ घाट, स्वरूप घाट, बूंदी घाट, श्री नरेन्द्र सिंह पंवार को सप्तऋषि घाट, जोधपुर घाट, कृष्ण घाट, नाथ गलीचा घाट, श्री महेश दत्त शर्मा को जयपुर घाट, किशनगढ़ घाट, बंगला घाट तथा श्री भंवर लाल भारती को नृसिंह घाट, विश्राम घाट, कुर्मांचल घाट एवं झूलेलाल घाट के लिए तैनात किया गया है। ये प्रातः 5 बजे से सूर्यास्त तक अपनी ड्यूटी अंजाम देंगे।

उन्होंने बताया कि मेला मैदान में 4 नवम्बर को समापन समारोह के लिए जिला रसद अधिकारी श्री संजय कुमार माथुर को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग में तहसीलदार श्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी और श्री रामकिशोर मीना रहेंगे। तहसीलदार श्री संदीप अरोड़ा सावित्री माता मन्दिर, रोपवे एवं दड़ा क्षेत्र में ड्यूटी देंगे।

error: Content is protected !!