संघ सरकार्यवाह सुरेश भय्या जी जोशी 18 को अजमेर में

bhaiya ji joshiदीनदयाल शोध संस्थान द्वारा आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर सभागार 18 नवम्बर सांयकाल 5ः00 बजें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्ंवयसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री सुरेश भय्या जी जोशी रहेगें। इस व्याख्यान का विषय ’’वर्तमान संदर्भ में भू सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’’ रहेगा। इस व्याख्यान कार्यक्रम की विषय प्रस्तावना पूर्व सांसद एंव भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं वर्तमान में पं.दीनदयाल शोध संस्थान के अध्यक्ष डाॅ. महेश चन्द्र शर्मा रखेंगे।
कार्यक्रम संयोजक आनन्दसिंह ने जानकारी दी की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है एंव शहर के प्रबुद्ध नागरिकों इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आंमत्रित किया गया है। पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर 15 खंड पुस्तकों का गत वर्ष जयपुर में विमोचन हुआ था इस बार कार्यक्रम के दौरान एक डोक्यूमेंट्री प्रदर्शित कि जायेंगी।

आनन्द सिंह राजावत
(कार्यक्रम संयोजक)
9214591378

error: Content is protected !!