अजमेर । शनिश्चरी अमावस के अवसर पर आज मार्टिडल ब्रिज स्थित बृज वाले बालाजी मंदिर में राम चरित्र मानस के पाठ का समापन एवम महा आरती का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर युवा उद्योगपति एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री हेमंत भाटी ,अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन, महासचिव शिव कुमार बंसल, देहात कांग्रेस उपाध्यक्ष सौरभ बजाड, संजीव चतुर्वेदी निर्मल दोसाया,मनीष सेठी, ईश्वर राजोरिया,पकज सैनी, अशोक महावर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्री संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि महाआरती मे क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, एवं प्रसाद वितरण किया गया ।
Jai ho