ऑल इंडिया मन्सुरी समाज : संगोष्ठी आयोजित

IMG-20171226-WA0033ऑल इंडिया मन्सुरी समाज कि सामाजिक विकास, उच्च शिक्षा व रोजगार को लेकर अजमेर में जिलास्तरीय संगोष्ठी आयोजित व कार्यकारिणी गठन

ऑल इन्डिया मन्सुरी समाज के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद यूनुस मन्सुरी के मुख्य आतिथ्य, हाजी जहुरूद्दिन मन्सुरी व हाजी इशाक मन्सुरी कि सरपरस्ती, संभाग प्रभारी डॉ. फख़रूद्दीन मन्सुरी के संचालन मे लोंगिया मोहल्ला, अजमेर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमें जिले की तहसील के सभी गावो के मनसुरी समाज के लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया|
राष्ट्रीय महासचिव ‘मन्सुरी शेर’ मोहम्मद यूनुस मन्सुरी ने एलिक्जि़र प्रशिक्षण संस्था द्वारा 1 जनवरी से प्रारम्भ होने वाले मुफ्त ज्वैलरी मेकिंग व सेलिगं के रोजगारोन्नमुखी प्रशिक्षण व मुफ्त उच्च शिक्षा देने वाले कि संस्थानों कि जानकारी दी|

संचालक डॉ फकरुद्दीन मंसूरी ने संगोष्ठी संचालन करते हुए मन्सुरी समाज को विकास से कैसे जोड़ा जाये पर विचार रखे|
रियाज़ अहमद मन्सुरी ने इस्लाम में तालीम के रूतबे को बताते हुए बालिका शिक्षा, उच्च शिक्षा, रोजगार परक शिक्षा के द्वारा मन्सुरी समाज को मुख्यधारा से जोड़ने पर बल दिया|
हाजी इशाक मन्सुरी ने मन्सुरी समाज के गौरवमयी इतिहास व वर्तमान स्थिति पर वक्तव्य दिया|
पप्पु मन्सुरी,हाजी रशीद मन्सुरी व शेर मन्सुरी व रशीद मन्सूरी ने समाज में फैली बुराईयो कि तरफ समाज के मोतबीरान का ध्यानाकर्षित किया व दुर करने के सुझाव दिये| साथ ही जिला एंव राज्य स्तरीय सामाजिक जनगणना पर जोर दिया|

ऑल इंडिया मन्सुरी समाज कि अजमेर जिला कार्यकारिणी का विस्तारण किया गया| जिसमें सर्वसम्मति से जिला संरक्षक हाजी इशाक मन्सुरी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अब्दुल रशीद मन्सुरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रियाज़ अहमद मन्सुरी, उपाध्यक्ष सलामुद्दीन मन्सुरी (पप्पु भाई), महासचिव हाजी शेर मोहम्मद मन्सुरी, सचिव वसीम मन्सुरी (भिनाय), शब्बीर मन्सुरी, मुन्ना मन्सुरी (मदार), सयुक्त सचिव हाजी नसीर सैद मन्सुरी, हाजी शफ़ी मोहम्मद मन्सुरी, प्रचार मन्त्री अजीज़ मन्सुरी, किशनगढ़ व बान्दनवाड़ा से कानूनी सलाहकार सदस्य हाजी रशीद मन्सूरी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया|
सभी ने कार्यकारिणी का पुरा पुरा साथ देकर मन्सुरी समाज कि सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक विकास का आह्वान किया|

राष्टिय महासचिव
मोहम्मद यूनुस् मन्सूरी
9929378692

error: Content is protected !!