सेवादल प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

केकड़ी:-संत निरंकारी मंडल ब्रांच केकड़ी का सेवादल का कैंप क्षेत्रीय संचालक जयप्रकाश तोमर के सानिध्य में संपन्न हुआ।
मंडल प्रवक्ता रामचंद्र टहलानी के अनुसार सेवादल के इस ट्रेनिंग कैंप में लगभग 45 सदस्यों ने भाग लिया इस ट्रेनिंग कैंप में व्यायाम प्रदर्शन,सतगुरु प्रार्थना, अधिकारी प्रणाम,सेवादल मार्चिंग गीत सहित दिल्ली मंडल से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सेवा दल को कई नई जानकारीयां दी गई इस कैंप में केकड़ी ब्रांच मुखी अशोक रंगवानी एवं केकड़ी सेवादल इंचार्ज लक्ष्मण धनजानी ने भी सेवादल कैंप में अपने विचार रखें एवं समय-समय पर होने वाले समागम ,क्षेत्रीय समागम एवं स्थानीय स्तर पर होने वाले सत्संग में किस प्रकार सेवा की जानी चाहिए इस पर भी प्रकाश डाला।
क्षेत्रीय संचालक जय प्रकाश तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवादल के जवानों एवं बहनों को हिट और फिट रहने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर केम्प के अलावा भी व्यायाम करते रहना चाहिए जिससे इंसान कई प्रकार की व्याधियों से बच जाता है और शरीर भी चुस्त दुरुस्त रहता है

error: Content is protected !!