शहर कांग्रेस ने शहर के मुख्य मार्गों से पैदल मार्च निकाला

अजमेर। बूथ जिताओ भ्रष्टाचार मिटाओ जनसंपर्क अभियान के तहत शहर कांग्रेस ने शहर के मुख्य मार्गों से पैदल मार्च कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की कांग्रेश पिछले 5 वर्षों में राजस्थान सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाकर बूथ जिताओ भ्रष्टाचार मिटाओ अभियान के तहत सघन जनसंपर्क करेगी।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत रविवार को केसरगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय से इस अभियान की शुरुआत की गई। मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम की सफलता के बाद कांग्रेसमें बूथ जिताओ भ्रष्टाचार मिटाओ कार्यक्रम दिया है। कार्यक्रम के तहत शहर में रहने वाले जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी ब्लॉक वार्ड तथा प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित अजमेर में रहने वाले सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता और कांग्रेस परिवार के सदस्य इस अभियान में घर-घर जाकर मतदाताओं से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए कांग्रेस पार्टी को मतदान करने की अपील करेंगे। कार्यकर्ता इस दौरान कांग्रेस के लिए जन सहयोग भी मांगेंगे।
रविवार की सुबह 11 बजे केसरगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के नेता जिला कांग्रेस के पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष में ब्लॉक पदाधिकारी अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष प्रकोष्ठ हो एवं विभागों के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता इकट्ठा हुए यहां से सैकड़ों कांग्रेश कार्यकर्ताओं का हुजूम शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में पैदल मार्च के रूप में इंदिरा गांधी स्मारक शहीद स्मारक स्टेशन रोड गांधी भवन मदार गेट कवंडसपुरा पड़ाव ब्लू कैसल केसरगंज गोल चक्कर सैंट एंसेल्म स्कूल संत फ्रांसिस हॉस्पिटल होता हुआ वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेसका झंडा लिए सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे कार्यकर्ताओं ने हाथों में सरकार के भ्रष्टाचार के कारनामों की तख्ती अभी ली हुई थी।
कांग्रेस कार्यालय पर पैदल मार्च के समापन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि आगामी विधानसभा से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आम मतदाताओं के घर घर संपर्क करके राजस्थान सरकार द्वारा 45 हजार करोड़ के घोटाले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में हुए घोटाले एनआरएचएम घोटाला सड़क घोटाला बिजली विभाग में हुए घोटाले द्रव्यवती नदी घोटाला स्मार्ट सिटी की धीमी गति से हो रहे कार्यों में हो रहे घोटालों जलदाय विभाग में हुए घोटालों से जनता को अवगत करा कर भाजपा सरकार को सबक सिखाने की अपील करें। उन्होंने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता दोनों विधानसभा के 380 बूथों पर भूत जिताऊ भ्रष्टाचार मिटाओ अभियान के तहत अलग-अलग भागों में टोलियां बनाकर बागों में आने वाली कॉलोनियों में घर-घर जाकर भाजपा सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जानकारी देकर भाजपा को हराकर कांग्रेस को जिताने की अपील करें।
जैन ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ता दोनों विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर अभियान को सफल बनायेंगे उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार का कोई भी मंत्री विभाग भ्रष्टाचार से नहीं बचा है यह सारा भ्रष्टाचार जनता के खून पसीने की कमाई जो टैक्स के रूप में वसूल की जाती है उससे किया गया है यह राजस्थान की जनता के साथ धोखा है कांग्रेस पार्टी अगले चुनाव में भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं को पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह रलावता एवं सदस्य हेमंत भाटी ने भी संबोधित किया। पैदल मार्च शुरू होने से पूर्व कांग्रेस कार्यालय पर ही अमृतसर रेल हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया।
पैदल मार्च में प्रमुख रूप से प्रताप यादव कुलदीप कपूर फखरे मोईन प्रमिला कौशिक विजय नागोरा बलराम शर्मा गिरधर तेजवानी मुजफ्फर भारती रवि शर्मा सुकेश काकरिया आरिफ हुसैन अशोक बिंदल ब्लॉक अध्यक्ष इमरान सिद्दीकी राकेश सांखला राजकुमार तुलसियानी कैलाश कोमल द्रौपदी कोली फिरोज खान महेश भाटी शमसुद्दीन महेश हकला दिनेश वासन गंगा गुर्जर शैलेंद्र अग्रवाल निर्मल बेरवाल लक्ष्मी हिंगोरानी राकेश धाबाई रेखा पींगोलिया भागचंद भाया सुरेश लद्दड़ यासिर चिश्ती मंजू बलाई हुमायूं खान सईद खान महेश चौहान नरेश सत्यावना कमल गंगवाल दिनेश के शर्मा दयानंद चतुर्वेदी अरूणा कच्छावा रागिनी चतुर्वेदी मनोज कंजर महेंद्र जोधा पंडित दीनदयाल शर्मा अभिलाषा विश्नोई राकेश चौहान सागर मीणा बालमुकुंद टांक गीता गुर्जर मनीष शर्मा मुस्ताक चीता अब्दुल रशीद हमीद चीता सविता रानी मनीष सेठी सलीम पठान यतीश सत्रावाला अजय गुर्जर ललित गुर्जर सुदर्शन जैन राजकुमार गर्ग धर्मेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों की तादात में कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता जिला कांग्रेस के पदाधिकारी पार्षद पूर्व पार्षद शामिल हुए।

error: Content is protected !!