उत्तर में भाजपा का बूथ महासम्पर्क अभियान

अजमेर के विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को दे वोट – देवनानी
वार्ड 11 के बूथ संख्या 157 पर किया घर-घर सम्पर्क

अजमेर 03 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के 5 साल के कार्यकाल में अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए है। विकास की इस श्रंखला को आगे बढ़ाने के लिए विधान सभा चुनाव में भाजपा को ही अपना वोद दे। शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने यह आग्रह क्षेत्रवासियों से जनसम्पर्क के दौरान किया। उन्होने आज अपने विधान सभा क्षेत्र में पार्टी के बूथ महासम्पर्क अभियान के तहत वार्ड 11 में बूथ संख्या 157 पर घर-घर जनसम्पर्क किया।
देवनानी ने बूथ संख्या 157 पर सतगुरू मौहल्ला, जती गली मून्दड़ी मौहल्ला, श्याम सुन्दर गली, झूला मौहल्ला खारीकुई क्षेत्र जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों को भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल में अजमेर शहर में कराये गये प्रमुख विकास कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के सुझावों के आधार पर करोड़ो की राशि से प्रत्येक वार्ड व गांवों में सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं सम्बंधी कार्य कराये गये है। केन्द्र में भाजपा सरकार द्वारा अजमेर के लिए स्वीकृत की गई स्मार्ट सिटी, हृदय जैसी योजनाओं से शहर में हो रहे विकास कार्यो से हमारा अजमेर आज एक नऐ रूप में हम सबके सामने है। देवनानी ने क्षेत्रवासियों को यह भी बताया कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार ने अजमेर में एलीवेटेड रोड़, साईंस पार्क, आनासागर झील के चारो ओर पाथ वे, सुभाष उद्यान का कायाकल्प, नगर वन उद्यान, महाराणा प्रताप समारक, अजमेर के किले का जीर्णोद्धार, ओपन एअर जिम, रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सुविधाऐ जैसे कई कामों की सौगात इन 5 सालों में दी है।
देवनानी ने क्षेत्रवासियों को बताया कि शहर की पेयजल व्यवस्था के सुधार के लिए भी हमने करोड़ो की राशि के काम कराए है। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पुरानी व छोटी पाईप लाईनों को नई व बड़ी पाइ्रप लाईनों से बदला गया। नई रिहायशी काॅलोनियों में जहां पाईप लाईन नहीं थी वहां भी नई पाईप लाईन बिछाई गई। 5साल में अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में करीब 100 किमी. नई पाईप लाईन बिछाई गई है। अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में आने वाले गांवों को बीसलपुर योजना से जोड़कर घर-घर नल कनेक्शन दिये गये। पेयजल वितरण व्यवस्था के सुधार हेतु नये पम्प हाउस व टंकियों आदि का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बीसलपुर बांध में बारिश की कमी के कारण पानी की आवक कम होने से पेयजल आपूर्ति में जो कमी हुई है उसके स्थाई समाधान के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जी ने 6 हजार करोड़ की योजना स्वीकृत की है।
देवानानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना को साकार कर हर वर्ग को संबल देने का प्रयास किया। क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि आगामी 7 दिसम्बर को होने वाले विधान सभा चुनाव में कमल के निशान वाला बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाये तथा अजमेर के विकास की श्रंखला को आगे बढाए।
वार्ड 11 में बूथ महासम्पर्क अभियान के दौरान श्री देवनानी के साथ पार्षद रमेश सोनी, बूथ अध्यक्ष सुनील शर्मा, सुरेश गोयल, प्रकाश बंसल, किशन बालानी, विजय सिंह टांक, बिशन सिंह सांखला, नोरत कच्छावा, राजकुमार दौसाया, पंकज शैली, राजेश जती, प्रदीप अजमेरा, विष्णु आचार्य, विजय तनवानी, सुनील मेड़तवाल, पूजा सतवानी सहित भाजपा के बूथ कार्यसमिति सदस्य थे।

error: Content is protected !!