स्व.जोशी की स्मृति में परिजनों ने किया वाटर कूलर भेंट

केकडी 13 जनवरी।
स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष बृजकिशोर शर्मा ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है और उससे भी बड़ी सेवा है प्यासे को पानी पिलाना। स्वतंत्रता सेनानी श्री शर्मा रविवार को यहां सब्जी मंडी स्थित जल मंदिर पर सेवानिवृत्त पालिका कर्मी स्वर्गीय शिव प्रकाश जोशी की पुण्य स्मृति में उनकी पत्नी रतन देवी जोशी द्वारा भेंट किए गए वाटर कूलर व पानी की टँकी का लोकार्पण करने के बाद एक सादे समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय श्री जोशी द्वारा अपने सेवाकाल में शहरवासियों को दी गई जल सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि एक जमाने में जब शहर में नल कनेक्शन नहीं थे उस समय भी श्री जोशी नगरपालिका के ट्रैक्टर के जरिए लोगों के घर घर पानी पहुंचाने जैसे पुनीत सेवा कार्य से जुड़े हुए थे। यही वजह है कि आज भी उन्हें पूरे शहर में ट्रैक्टर वाले के नाम से जाना जाता है। उन्होंने केकड़ी नगरपालिका में उनके कार्यकाल के दौरान शिव प्रकाश जोशी द्वारा दी गई सेवाओं की भी मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में दाधीच समाज के संरक्षक छीतर मल शर्मा, अध्यक्ष राधा किशन जोशी, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम दाधीच,दाधीच समाज के सचिव अशोक व्यास ,पूर्व विधायक गोपाल लाल धोबी, पार्षद महावीर माली, प्रीतम जैन, धनराज नायक, भाजपा नेता कैलाश खंडेलवाल, सुरेश सेन ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी, कांग्रेस नेता शिखर चंद जैन ,धनेश जैन ने स्वतंत्रता सेनानी श्री शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में फाइव स्टार संघ के अध्यक्ष राकेश जोशी, केकड़ी पत्रकार संघ अध्यक्ष संजय कटारिया, भाजपा महामंत्री रामबाबू सागरिया ,अनिल राठी, भाजपा नेता शत्रुघ्न सोनी, नारायण जोशी,हितेश व्यास,लक्ष्मी चन्द विजय सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे स्व जोशी के पुत्र पार्षद सुरेन्द्र जोशी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

error: Content is protected !!