राजस्थान की शान का पोस्टर भेंट

राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाईड के डिवीजनल चीफ कमिशनर श्री महेन्द्र विक्रम सिंह ने बुधवार को मण्डल वन संरक्षक श्रीमती सुदीप कौर को राजस्थान की शान का पोस्टर भेंट किया। पोस्टर में राज्य पक्षी गोडावन, राज्य पशु चिंकारा, राज्य पुष्प रोहिड़ा तथा राज्य वृक्ष खेजड़ी को दर्शाया गया है। इस मौके पर सहायक वन संरक्षक श्री लोकेश कुमार शर्मा एवं रेंजर श्री सुधीर माथुर भी उपस्थित थे।

सर्प संरक्षण के लिए कार्यशाला आयोजित
अजमेर, 22 मई। वन विभाग अजमेर द्वारा अन्र्तराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर वन उद्यान, लोहागल रोड़, अजमेर में सर्पों के संरक्षण एवं उनसे बचाव हेतु कार्यशाला का बुधवार को आयोजन किया गया।

कार्यशाला में प्रोफेसर श्री के.के. शर्मा, पर्यावरण विशेषज्ञ द्वारा सर्पो को पकड़ने, उनसे बचाव एवं सुरक्षित छोड़ने के सन्दर्भ में अमूल्य जानकारी दी गई। लोगों में सर्पों के प्रति फैली भ्रान्तियों को दूर करने का प्रयास किया गया। साथ ही सर्पों की विभिन्न प्रजातियों के नाम व उनको पहचान करना बताया गया।

अन्र्तराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस, 2019 के मौके पर श्री अक्षयसिंह, मुख्य वन संरक्षक, अजमेर, श्री चन्दाराम मीणा, वन संरक्षक, अजमेर, श्रीमती सुदीप कौर, उप वन संरक्षक, अजमेर, श्री लोकेश कुमार शर्मा, सहायक वन संरक्षक, अजमेर एवं समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी, वनपाल, सहायक वनपाल एवं वनरक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन पर श्रीमती सुदीप कौर, उप वन संरक्षक, अजमेर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

error: Content is protected !!