अजमेर सर्राफा संघ के अशोक बिंदल अध्यक्ष निर्वाचित

अजमेर! श्री अजमेर सर्राफा संघ के आम चुनाव आज जनकपुरी मैं सम्पन्न हुए ।जिसमे अशोक बिन्दल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वार्चित हुए।
सघं में महामंत्री के पद पर सुशील वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक गदिया, संजय कोठारी, सह-सचिव वीरेन्द्र कोठारी, कोषाध्यक्ष संजय टकसाली, कांटा निरीक्षक राजेश गोयल व ऑडिटर अमित भारद्वाज एवं सतीश गोलेछा अतुल मालू मुकेश गोयल दीपक गदिया अशोक सियाल जितेंद्र गोयल मुकुल भारद्वाज मनीष भंडारी शांतिलाल सोनी एवं दिलीप कोठारी को कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ललित भाटी महेंद्र सिंह रलावता अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन महासचिव शिव कुमार बंसल रणजीत मल्लिक गणेश चौहान सौरभ यादव कमल गंगवाल राजकुमार गर्ग राजनारायण आसोपा राजेंद्र नरचल कपिल सारस्वत आदि ने श्री अजमेर सर्राफा संघ का अशोक बिंदल को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया।

error: Content is protected !!