सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की ओर से प्राचीन श्री बालाजी कहार समाज मंदिर मदारगेट अजमेर स्थित प्राचीन श्री जागेश्वर महादेव मंदिर पर चल रहे सावन महोत्सव 2019 के अंतर्गत सावन माह की पवित्र अमावस्या पर श्री जागेश्वर महादेव की पुरे दिन विशेष पूजा अर्चना करी जाएगी । संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल व उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मंदिर महंत श्री महावीर प्रसाद जी के सानिध्य में होेने वाले मासिक पूजन में सावन महोत्सव के तहत दोपहर 12 :30 बजे से भोलेनाथ का 7 पंडितों द्वारा से रूद्रीपाठ के साथ सहस्त्र धरा अभिषेक किया जायेगा, दोपहर 3:30 बजे से भजनामृत आयोजन में महादेव के भजन गाये जायेंगे और शाम 7 बजे नयनाभिराम श्रृंगार कर महाआरती करी जाएगी ।