नीलकंठ महादेव बने मुरलीधर

ब्यावर, 30 जुलाई। सावन के मौके पर नीलकंठ महादेव तीर्थ धाम में सहस्त्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भक्तों ने मंत्रोच्चार के बीच भोलेनाथ का सहस्त्रधारा से जलाभिषेक किया। पंडित विनोद शर्मा के सान्निध्य में पांच विप्रजनों ने रुद्र पाठ किया। शिवालय हर-हर महादेव व बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गया। जलाभिषेक के बाद सुमित सारस्वत ने मनमोहक श्रृंगार कर नीलकंठ महादेव को मुरलीधर कृष्ण का रुप धराया। मंदिर को दीपों से जगमग कर श्रृंगार आरती की गई। कार्यक्रम में सभी महिलाएं सतरंगी लहरियां पहनकर शामिल हुई। मंदिर ट्रस्ट के सुभाष शर्मा, राजू, राजेंद्र यादव, सारिका यादव, साधना सारस्वत, शीतल उपाध्याय, चित्रा गोयल, बालकिशन शर्मा, राजकुमारी, सुनीता, रेखा, शशि, शंकर, सत्येंद्र, अमित, मोहित, दक्ष, पंकज सहित कई भक्तों ने धर्मलाभ लिया।

error: Content is protected !!