सदस्यता अभियान में आई.टी. विभाग निभा रहा है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी सदस्यता अभियान में आई.टी. विभाग निभा रहा है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – डाॅ. अरविन्द शर्मा
अजमेर। आईटी विभाग के संभागीय कार्यालय में शहर जिला भाजपा आईटी विभाग की बैठक संपन्न हुई इस बैठक का उद्देश्य सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए तथा अजमेर जिले में सदस्यता को अधिकतम लक्ष्य तक ले जाने के लिए आईटी विभाग की भूमिका को लेकर मंडल संयोजक व विधानसभा प्रभारी को अपने दायित्वों के अनुसार अधिकतम समय पार्टी के लिए देकर कार्य को करके सफल बनाने का प्रयास करना।
शहर अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने सदस्यता अभियान की गति में आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को मंडल पर अपनी आईटी विभाग की टीम लगा कर मोर्चा और संगठन की टीम में सहयोग करने का आग्रह किया और साथ ही सदस्यता अभियान में सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के विचारों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों को जनता में प्रचार प्रसार करें जिससे भाजपा में अधिकतम लोगों को सदस्य बनाया जा सके साथ ही संगठन की सूचना बूथ स्तर तक पहुंचे यह काम आईटी विभाग को सुचारू रूप से करना चाहिए,
भाजपा सदस्यता अभियान आई.टी. विभाग प्रदेश प्रमुख डाॅ. अरविन्द शर्मा ने बैठक में कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य है। 11 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई हैं। सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी सदस्यता अभियान में आई.टी. विभाग के साइबर योद्धा अपनी भूमिका निभा रहे हैं सक्रिय सदस्य बनने के साथ ही कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की सदस्यता अभियान में एक मुखी होकर बूथ बूथ पर जाकर हर वर्ग के व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना है और सदस्यता अभियान को सफल बना कर राजस्थान मैं अजमेर को नंबर 1 पर लाना है

भाजपा जिला महामंत्री आनन्द सिंह राजावत ने बैठक में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में तीन चीजों का होना आवश्यक है समय, संयम व निरन्तर सम्पर्क व हमें पार्टी से जुड़ी हर सामान्य जानकारी व योजनाओं के बारे में पता होना चाहिए,माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने जम्मु कश्मीर से धारा 370 को हटाकर करोड़ो देशवासियों को खुश किया व एक देश एक संविधान लागू किया ।
इस बैठक में शहर जिला महामंत्री आनंद सिंह राजावत, सदस्यता अभियान आईटी विभाग प्रदेश प्रमुख डॉ अरविंद शर्मा,प्रदेश संयोजक प्रतिपुष्टि विभाग डॉ. दीपक भाकर,शहर जिला संयोजक आईटी विभाग हेमंत सुनारीवाल,देहात जिला संयोजक आईटी विभाग विजय खेमानी, सहसंयोजक दिनेश खंडेलवाल,अनुज माथुर विधानसभा प्रभारी कुनाल कटारिया, विकास गिदवानी, जयकुमार तिवारी, चन्द्रकान्त बुन्देल,सलीम मोहम्मद, भरत आसनानी,अनिल आसनानी,आशीष शर्मा,ओमी शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!