राजनीतिक नियुक्तियों में छोटे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे, विवेक बंसल, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से राजस्थान में जो सरकारी स्तर पर राजनीतिक नियुक्तियां होने वाली है। उसके संदर्भ में मांग करते हुए कहा कि इन नियुक्तियों में 25 -25, 30- 30 साल से जो कांग्रेस के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वार्ड, ब्लॉक ,बूथ, अग्रिम संगठन के जिला कांग्रेस के ऐसे हजारों कार्यकर्ता हैं। जिन्होंने कांग्रेस संगठन के लिए हर चुनाव में रात दिन मेहनत करी ऐसे में जो सरकार द्वारा राजनीतिक नियुक्तियां होने वाली है उसमें छोटे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाए।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि बूथ लेवल के कार्यकर्ता ही चुनावों में। महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं परंतु उन्हें सिर्फ चुनाव में ही। इस्तेमाल करके भूल जाते हैं। ऐसे में मेरा आलाकमान से निवेदन है कि। इन नियुक्तियों में पारदर्शिता बरतते हुए। कांग्रेस के छोटे से कार्यकर्ताओं को भी राजनीतिक नियुक्तियों में। सम्मिलित किया जाय।
शैलेश गुप्ता ने कहा कि राजस्थान में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता है जो संगत हित में काम करते है ।उन्हें ही इसमें प्राथमिकता दी जाए ।

error: Content is protected !!