आज एक पहल सेवा की ओर (सामाजिक संस्था) द्वारा पंचशील नगर के पास पृथ्वी राज नगर योजना में निवास कर रहे मध्यप्रदेश के करीब 100 मजदूरों के निर्धन परिवारों की वस्त्रों और घरेलू सामान से मदद की गई। जिन्हें पाकर वो बहुत खुश हुये। ज्ञात रहे एक पहल संस्था 6 वर्षो से वस्त्र बैंक से और खाने से जरूरतमंदों की सहायता करती आ रही है। आज सेवा देने वालो में संस्था के संस्थापक श्री शैलेश गर्ग श्री इशान मिश्रा उपाध्यक्ष श्री आलोक अंश गर्ग मदन और अन्य लोग थे।
