आयुर्वेद विभाग के आयुर्वेदाचार्य कहीं पर नजर नहीं आए

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव व मानव अधिकार परिषद के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री, आयुर्वेद मंत्री, आयुर्वेद निदेशक से मांग की है कि आयुर्वेद विभाग में प्रतिमाह लाखों रुपए का बजट आता है जिसमें दवाइयां मरीजों को दी जाती है।
शैलेश गुप्ता ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि विगत 40 दिनों में आयुर्वेद विभाग के आयुर्वेदाचार्य कहीं पर नजर नहीं आए। इनके द्वारा कहीं पर भी काढ़े का वितरण नहीं किया गया है काढ़े से इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सरकार इन चिकित्सकों को करोड़ो रूपये तनखा देती है। परंतु दुर्भाग्य की बात है कि राजस्थान में कोरोना का प्रकोप जारी है परंतु आयुर्वेद विभाग की भूमिका पूरी तरह नगरणीय रही शैलेश गुप्ता ने आयुर्वेद मंत्री सुभाष गर्ग से अपील करते हुए कहा कि आयुर्वेद विभाग को अब जगह-जगह काढ़े वितरण का आयोजन करना चाहिए जिससे कोरोना महामारी पर रोक लग सके ।

error: Content is protected !!