आज भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रियशील जी हाडा जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला अजमेर की से भाजपा के वरिष्ठ नेता व जनसंघ के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय श्री सुंदर सिंह जी भंडारी की पुण्यतिथि के निमित्त युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया और याद किया भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक राठौड़ ने बताया की भंडारी जी राष्ट्रसेवा में अपना सर्वस्व जीवन समर्पित करने वाले भाजपा के पुरोधा थे उनकी दृढ़ता, सादगी, राजनीति में शुचिता एवं विचार के प्रति प्रतिबद्धता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं व आने वाली पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। इस पुष्पांजलि कार्यक्रम में निम्नलिखित कार्यकर्ता उपस्थित थे संकेत वर्मा,धीरज सेठी,कुलदीप सिंह,अमन, सुरेंद्र सिंह,गौरव जैन,वीरेंद्र,राहुल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।