देवनानी ने शुरू कराया सड़क-नाली का निर्माण कार्य

अजमेर, 28 जून।
विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने उनके विधान सभा क्षेत्र के निवासियों की सुविधा के लिए तीन स्थानों पर सड़क-नाली के निर्माण कार्य का रविवार को विधिवत शुभारम्भ किया। देवनानी ने इसके लिए अपने विधायक कोष से 15 लाख रूपये स्वीकृत किये है।
देवनानी ने बताया कि वार्ड 55 स्थित राजीव काॅलोनी तथा वार्ड 2 स्थित न्यू गीता काॅलोनी माली मौहल्ला में सड़क के अभाव में आवागमन में परेशानी हो हरी थी। दोनो जगह सड़क निर्माण हेतु पांच-पांच लाख रूपये स्वीकृत किये गये है। इसी प्रकार पंचशील स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में नालियों का अभाव होने से क्षेत्रवासियों को बहुत असुविधा हो रही थी। क्षेत्र में नाली निर्माण के लिए विधायक कोष से पांच लाख रूपये स्वीकृत किये गये।
कार्य के शुभारम्भ के अवसर पर पार्षद नीरज जैन, प्रकाश मेहरा, ज्ञानचन्द सारास्वत, तथा गंगाराम सैनी, सोहनसिंह यादव, विनोद कंवर राठौड आदि भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!