सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा 2021 का केन्द्रीय बैठक में लोगो जारी

25वें वर्ष पर लेह लद्धाख में होगा प्रथम सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन
अजमेर-5 दिसम्बर-सिन्धु दर्शन तीर्थ यात्रा, लेह लद्धाख को 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती 2021 में प्रथम सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन लेह लद्धाख में किया जायेगा। दिल्ली में आयोजित केन्द्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मार्गदर्शक माननीय इन्द्रेश कुमार जी ने महाकुम्भ आयोजन का लोगो सभी अतिथियों की उपस्थिति में जारी किया जिसमें सिन्धु नदी किनारे पूजन के साथ कलश, ईष्टदेव झूलेलाल व भगवान बुद्ध के चित्र का समावेश है।
अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा ने बताया कि बैठक में यात्रा के कार्यक्रम में अंतिम रूप दिया गया है। तीर्थयात्रा का आॅनलाइन पंजीयन प्रारम्भ हो गया है जिससे देश विदेश से तीर्थयात्री पंजीयन कर रहे है। तीर्थयात्रा के लिये प्रदेश के सभी जिलों में बैठके आयोजित कर पंजीयन करवाया जा रहा है।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि सिंधु महाकुभ्ंा का आयोजन 19 जून से 27 जून तक दो ग्रुपों में किया जायेगा। यात्रा सडक मार्ग जम्मू से लेह व चंडीगढ तक व दूसरा मार्ग चंडीगढ से लेह जम्मू तक रहेगा और हवाई मार्ग में दिल्ली से लेह रहेगा। महाकुंभ में 21 जून निर्जला एकादशी व 24 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा को शाही स्नान का आयोजन किया गया है। यात्रा की पूर्ण व्यवस्था के लिए सामाजिक संगठनों को जोडकर तीर्थयात्रियों की व्यवस्था पर चर्चा की गई। यात्रा में संत महात्मा, विभिन्न मत पंथो के प्रमुखों को भी निमंत्रित किया जायेगा। बैठक का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र कंसल ने किया।

सादर प्रकाशनार्थ, (महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो. 9414705705

error: Content is protected !!