शहर की गलियों एवं सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गौ माता को खिलाया हरा चारा

अजमेर। सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा संस्था सदस्यों एवं जन सहयोग से सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा 200 से अधिक गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया है।
सारथी संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की ऐसी बेसहारा गायें हैं जिन्हे लॉक डाउन (जन अनुशासन पखवाड़े) की स्तिथि में अभी सड़कों और गलियों में पेट भरने के लिए भोजन नहीं मिल रहा है, ऐसी गौ माता के लिए एक मुहीम शुरू करि गयी है जिसमे कोशिश करि जा रही है के अब कोई गौ माता भूखा न सोये इसी के चलते आज 200 से अधिक गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया गया।
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बतया की पिछले लॉक डाउन में भी संस्था द्वारा बे-सहारा गौ माता के भोजन की व्यवस्था की थी इसी कड़ी में इस लॉक डाउन में भी आज वैशाली नगर, मित्तल हॉस्पिटल, , कैसर गंज, पड़ाव, आशा गंज, सीता राम बाजार, राम गंज, राम नगर चौराहा, अजय नगर सहित कई स्थानों पर गौ माता को हरा चारा खिलाया। इसी के साथ नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित पंचशील स्थित गौ शाळा में रहने वाली गौ माता के लिए भी संस्था द्वार जन सहयोग से लॉक डाउन की समाप्ति तक प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था कराई जाएगी।

मनीष गोयल 9928086468
देवेंद्र गुप्ता 9414003858

error: Content is protected !!