रंग मत डारे सांवरिया पर झूमे भक्तगण
———
केकड़ी 28 मार्च (पवन राठी)शहर के छिपा मोहल्ला स्थित प्राचीन भेरू मंदिर में रविवार रात्री महिला कीर्तन का आयोजन किया गया।जिसमे महिलाओं ने एक से बढ़ कर भजनों की प्रस्तुत किये।
कीर्तन का शुभारंभ निर्मला मिश्रा ने गणपति वंदना से किया।
अंजू शास्त्री ने रंग किसने डाला—जुल्म कर डाल्यो— सितम कर डालयो काला नकर दियो लाल !
प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
शशि विजय ने रंग मत डारे सांवरिया म्हारो गुजर मार है–प्रस्तुत कर कीर्तन को ऊंचाइयां प्रदान की।
मंजू सोनी ने मतवालों भेरू आव लो प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कीर्तन में महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
कीर्तन के से पूर्व भैरव प्रतिमा का सिंदूर व रंग बिरंगे चमकीले पन्नो से श्रृंगार किया गया।
कीर्तन के अंत मे मंदिर पुजारी पंडित कमल शर्मा द्वारा महा आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।