केकड़ी 1 मई (पवन राठी)क्षत्रीय सभा की रविवार को सम्पन्न बैठक में आगामी 2 जून को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के आयोजन कार्यक्रमो को अंतिम रूप दिया गया।बैठक की अध्यक्षता नरपत सिंह गुलगांव द्वारा की गई।सभा के मंत्री बहादुर सिंह शक्तावत ने बताया की प्रताप जयंती पर राज्य सेवा में नवचयनित समाज बंधुओं सहित राज्य एवम राष्ट्रीय स्तर पर चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया करने व वाहन रैली निकालने का बैठक में निर्णय लिया गया।
प्रताप जयंती के सफल आयोजन हेतु विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाकर उन्हें जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मेघराज सिंह रॉयल आशु सिंह सुरपुरा राजेन्द्र सिंह राठौड़ उपनेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास मंत्री सैनिक कल्याण बोर्ड धर्मेंद्र सिंह राठौड़ अध्यक्ष RTDC भंवर सिंह पलड़ा राम सिंह चंदलाई अध्यक्ष राजपूत सभा जयपुर
भंवर सिंह रेटा संस्थापक जय राजपुताना संघ एवम श्रवण सिंह बागड़ी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत वीर भद्र सिंह बघेरा शंकर सिंह गौड़ अम्बिका चरण सिंह मोड़ सिंह राणावत महेंद्र सिंह ढोस भवानी सिंह निमोद भंवर सिंह देवगांव भरत सिंह महेंद्र सिंह भराई शक्तिसिंह हरपुरा भगवान सिंह उमराव सिंह सोलंकी गोपाल सिंह कादेड़ा किशन सिंह गुलगांव सहित अनेक समाज बंधुजन उपस्थित थे।
