अमृत भारत रथ के केकड़ी पंहुचने पर सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभा यात्रा

केकड़ी 30 दिसम्बर(पवन राठी)ब्राह्मण समाज द्वारा “अमृत भारत यात्रा रथ”के केकड़ी पंहुचने पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली।
गौर तलब है कि परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का रथ केकड़ी पंहुचने पर यह यात्रा निकाली गई थी।यात्रा में समाज की महिलाये पुरुष व बच्चो सहित गण मान्य लोग एवम पूर्व संसदीय सचिव शत्रुघन गौतम सम्मिलत थे।यात्रा का मकसद परसुराम के संदेश को जन जन तक पंहुचाना है।
यह यात्रा कांचीपुरम से प्रारंभ हुई जो भारत भ्रमण करते परसुराम के संदेश का प्रचार प्रसार करते हुए अरुणाचल प्रदेश पंहुचेगी।जंहा भगवान परशुराम की 51 फुट की अष्टधातु निर्मित प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा।

error: Content is protected !!