अजमेर जैन समाज लोकसभा में सांसदों के माध्यम से सम्मेद शिखर प्रकरण को उठाएगा

आज दिनांक 30 दिसंबर 2022 – सोनी जी की नसियां में समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा दोपहर 2ः00 बजे सम्मेद षिखर प्रकरण हेतु एक सभा का आयोजन किया गया।
दिगंबर जैन महासंघ के महामंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया की सम्मेद षिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने पर समस्त जैन समाज में भारी आक्रोश है। इसी को मध्यनजर रखते हुए इस आंदोलन को एक निश्चित दिशा देने हेतु योजना बनाई गई। इस हेतु पूरे भारतवर्ष में जगह जगह कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि प्रदेश के जितने भी सांसद है उनके माध्यम से शिखरजी प्रकरण को लोकसभा में उठाया जाएगा जिसमें अजमेर की यह अनुकरण पहल होगी।
इस कार्यक्रम की जिम्म्ेदारी हेतु पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, उप-महापौर नीरज जैन, महासंघ के अध्यक्ष प्रमोद सोनी एवं मंत्री को सौंपा गया। कार्यक्रम में कांग्र्रेस के निर्वतमान अध्यक्ष विजय जैन, पुखराज पहाड़िया, नीरज जैन, हेमंत जैन, विनीत जैन, श्रीमती अल्का दूधेरिया ने संबोधित किया और आंदोलन को स्थाई व उग्र बनाने हेतु अपने सकारात्मक सुझाव रखें। सभा में अतुल, मधु पाटनी, पिंकी जैन, सुनील जोशी, अशोक जैन, वीरेंद्र नेताजी, मुकेश बनावट, अशोक छाजेड़, संजय जैन व अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष प्रमोद सोनी का ओजस्वी मार्गदर्शन अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

(प्रकाष पाटनी)
मो. 9829332777

error: Content is protected !!