नि:शुल्क मोटापा जाँच व परामर्श शिविर 15 जनवरी को मित्तल हॉस्पिटल में

अजमेर,13 जनवरी()। मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रविवार, 15 जनवरी को सुबह साढ़े दस से दोपहर साढ़े बारह बजे तक नि:शुल्क मोटापा जाँच व परामर्श शिविर आयोजित होगा।
हॉस्पिटल के गैस्ट्रो लेप्रोस्कोपिक एंड बेरियाट्रिक सर्जन डॉ एस पी जिन्दल, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ बी एल गुर्जर तथा डायटिशियन सुश्री नौशीना पठान शिविर में सेवाएं देंगे।
बेरियाट्रिक सर्जन डॉ एस पी जिन्दल ने बताया कि शिविर में वजन कम करने के इच्छुक युवक युवतियां परामर्श लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मोटापा शरीर में बहुत सी बीमारियों का जनक होता है। उच्चरक्त चाप, मधुमेह, कैंसर, हृदय रोग आदि रोगों की चपेट में आ चुके या इन रोगों के संभावित रोगी शिविर में परामर्श लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
निदेशक डॉ दिलीप मित्तल ने बताया कि शिविर में पंजीकृत रोगियों के बॉडी मास इंडेक्स जाँच, रक्तचाप जाँच,बॉडी फैट एनालिसिस, वजन कम करने संबंधी आहार सलाह एवं बेरियाट्रिक सर्जरी संबंधी शंकाओं का समाधान नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। निर्देशित जाँचों पर 25 प्रतिशत तथा आॅपरेशन व प्रोसीजर्स पर 10 प्रतिशत छूट 7 दिवस तक प्रदान की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि केन्द्र मित्तल हॉस्पिटल केंद्र सरकार की सीजीएचएस , राज्य सरकार की आरजीएचएस एवं रेलवे कर्मचारियों एवं पेंशनर्स तथा भूतपूर्व सैनिकों, ईएसीएचएस व ईएसआईसी तथा सभी टीपीए द्वारा उपचार योजनाओं के लिए अधिकृत है।

error: Content is protected !!