प्रकाश पाटनीअजमेर, 5 अप्रैल। श्री दिगंबर जैन विकास समिति बीर की साधारण सभा में हुए चुनावों में अध्यक्ष पद हेतु प्रकाश पाटनी, सचिव पद हेतु सुरेश गदिया एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु शान्तिलाल पाटनी को सर्वसम्मति से चुना गया तथा कार्यकारिणी को अपने स्तर पर चुनने की स्वतंत्रता दी गई। तीनों पदाधिकारियों ने शेष कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें सह कोषाध्यक्ष पंकज बाकलीवाल, संगठन मंत्री नवल गदिया (इंदौर), उपाध्यक्ष सुरेश चंद गदिया (भीलवाड़ा), अजित गदिया (बीर), दीपक गदिया (किशनगढ़), प्रदीप बाकलीवाल केसरगंज, सह सचिव आशु गदिया, संयुक्त सचिव संजय बाकलीवाल, प्रचार मंत्री अनिल पाटनी, यातायात मंत्री राकेश गदिया, विधि मंत्री सुनिल गदिया एडवोकेट, भंडार व्यवस्थापक अशोक गदिया बीर, पूजन द्रव्य सामग्री व्यवस्थापक रवि गदिया, अंकेक्षक सुनिल बाकलीवाल एवं 11 सदस्यी कार्यकारिणी बनाई गई। कार्यकारिणी सदस्यों में मदनलाल गदिया, मंगलचंद पाटनी, .माणकचंद बाकलीवाल (भीलवाड़ा), रमेश बाकलीवाल, राजेन्द्र बाकलीवाल, अनिल गदिया सिविल लाइंस, दिनेश गदिया, अनिल बाकलीवाल, कमल अजमेरा (बीर), पंकज बाकलीवाल (बीर), विवेक बाकलीवाल को चुना गया।