महावीर इंटरनैशनल पद्मावती द्वारा दिव्यांग बच्ची हेतु व्हील चेयर भेंट

आज दिनांक 8/5/2023 सोमवार को महावीर इंटरनेशनल पद्मावती केंद्र अजमेर द्वारा सुभाष नगर निवासी श्री घनश्याम जी पाराशर की सुपुत्री जिसकी आयु लगभग 26 वर्ष है जो कि नौ माह की आयु से बोलने, सुनने और हाथ पैर से दिव्यांग है उनको व्हील चेयर सप्रेम भेंट की गई ।

इस अवसर पर चेयर पर्सन मीना शर्मा ने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत महावीर इंटरनैशनल पद्मावती द्वारा सेवा कार्य किये जाते रहे है व ईश्वर सभी को स्वस्थ रखें ऐसी प्रार्थना की गई एवम बच्ची की माॅं से बात करने से पता चला कि बचपन से दिव्यांग बच्ची को ऐसी स्तिथि मैं लालन पालन के बारे मे जो बात बताई वह दिल को छूने वाली थी ।

निक्की जैन ने कहा कि इस बच्ची हेतु आगे भी कोई जरूरत होने पर मदद हेतु केंद्र द्वारा सहायता की जाएगी।

इस मौके पर पद्मावती चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा, डायरेक्टर निक्की जैन, महावीर इंटरनॅशनल के संरक्षक श्री पदमजी जैन और श्री नरेन्द्र जी रांका व अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

मीना शर्मा चैयरपर्सन
महावीर इंटरनैशनल पद्मावती

error: Content is protected !!